{"_id":"6740d4f6a686a58c83009ee4","slug":"district-panchayat-issued-rc-of-rs-137-crore-to-5929-defaulters-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-136584-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिला पंचायत ने जारी की 5929 बकाएदारों की 1.37 करोड़ रुपये की आरसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिला पंचायत ने जारी की 5929 बकाएदारों की 1.37 करोड़ रुपये की आरसी
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जिला पंचायत ने बकाया कर वसूली को लेकर सख्त रुख अपना लिया है। इसके चलते उसने लंबे समय से बकाएदार चल रहे जनपद के 5929 कारोबारियों की 13798750 रुपये की आरसी (वसूली प्रमाण पत्र) जारी कर दी है।
जिला पंचायत जनपद के ग्रामीण क्षेत्र में होने वाले सभी व्यवसायों पर कर वसूलता है। इनमें दुकान, आरा मशीन, धर्मकांटा, ईंट भट्ठा, मेडिकल स्टोर, फैक्टरी, खाद एवं बीज की दुकान आदि शामिल हैं। जिला पंचायत के अमीन ग्रामीण क्षेत्र लगाए गए करों की वसूली करते हैं। इन करों से प्राप्त आय को जिला पंचायत निर्माण से लेकर अन्य कार्यों में खर्च करती है। बार-बार नोटिस भेजने के बावजूद कई कारोबारी कर देने में कोताही बरत रहे हैं। इसको लेकर जिला पंचायत से सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कर वसूली के लिए जिला पंचायत ने 5929 कारोबारियाें से 1.37.98750 रुपये वसूली के लिए रिकवरी सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं।
जिला पंचायत के टैक्स ऑफिसर सतेंद्र कुमार ने बताया कि जिला पंचायत ने लंबे समय से बकाएदार चल रहे कारोबारियों की आरसी जारी की है। अब तहसील के अमीनों द्वारा बकाएदारों से भू-राजस्व की तरह वसूली की जाएगी।