{"_id":"665a2d7c9c5460a2c70de839","slug":"district-magistrate-issued-advisory-for-protection-from-heat-wave-saharanpur-news-c-30-1-smrt1052-124716-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: जिलाधिकारी ने लू से बचाव के लिए जारी किया परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: जिलाधिकारी ने लू से बचाव के लिए जारी किया परामर्श
Sat, 01 Jun 2024 01:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 01 Jun 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ. दिनेश चंद्र लू से बचाव के लिए परामर्श जारी किया है। उन्होंने बताया कि लू से बचाव के लिए जनपदवासी क्या करें और क्या ना करें।
क्या करें
पानी साफ और अधिक लें ताकि शरीर में पानी की कमी ना हो। हल्के, ढीले-ढाले सूती वस्त्र पहनें, कड़ी धूप में बाहर जाने से बचें। अगर बहुत जरूरी हो तो धूप के चश्में, छाता, टोपी एवं जूते या चप्पल पहनकर ही घर से निकलें। नींबू पानी, लस्सी आदि का प्रयोग करें। यदि कमजोरी लगे, सिरदर्द हो, उल्टी महसूस हो, तेज पसीना और झटका जैसा महसूस हो, चक्कर आएं तो तुरंत चिकित्सक से परामर्श लें। पशुओं को छायादार स्थान में रखें, उन्हें पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में साफ पानी दें।
क्या न करें
धूप में खड़े वाहनों में बच्चों व पालतू जानवरों को न छोडें। दिन के 11 बजे से अपराह्न तीन बजे के बीच यदि संभव हो तो बाहर न निकलें। गहरे रंग के भारी एवं तंग वस्त्र पहनने से बचें। खाना बनाते समय कमरे के दरवाजे, खिड़की खुले रखें जिससे हवा का आना जाना बना रहे। नशीले पदार्थ, शराब के सेवन से बचें। उच्च प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ का सेवन करने से बचें और बासी भोजन न करें।