फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District hospital life was in danger again

जिला अस्पताल में फिर खतरे में पड़ा जीवन

Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 02 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
District hospital life was in danger again
Firefighters brought out the cylinder. - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में 20 दिन पहले जिला अस्पताल में गैस रिसाव की दहशत से अब तक लोग उबर भी नहीं पाए थे कि बृहस्पतिवार को दोबारा हुए क्लोरीन लीकेज से अस्पताल में मौजूद लोग खौफजदा हैं।
विज्ञापन


यह बात साफ है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से यहां बड़ा हादसा भी हो सकता था। पहले हुए लीकेज की घटना से अफसर सबक नहीं ले पाए। यही कारण रहा कि पुराने सिलेंडर का जिला अस्पताल में इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन


यह भी चर्चा है कि इसी सिलेंडर में पहले भी रिसाव हुआ था। मगर, उस वक्त इसे नष्ट करने की बजाय अस्पताल में इसे दोबारा उपयोग किया जा रहा था। 

जेवी जैन महाविद्यालय की रसायन विभाग की प्रोफेसर डा. अनुजा अग्रवाल का कहना है कि 40 से 60 पीपीएम गैस स्वसन तंत्र के लिए हानिकारक है। यह घातक गैस है। यह सांस की नली में घाव कर देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे समय रहते बचाव न किया जाए तो जीव की चंद मिनटों में ही मृत्यु हो जाती है। उनका  कहना है कि इसके बचाव के लिए उस स्थान से जल्द लोगों को हटाना चाहिए। 

वरिष्ठ फिजीशियन डा. कलीम अहमद का कहना है कि अस्पताल में क्लोरीन का उपयोग पानी को साफ करने में किया जाता है। डायरिया और इस तरह की अन्य बीमारियों के दौरान मरीजों के इलाज में इसके जरिये पानी शुद्ध कर उसे इस्तेमाल किया जाता है।

क्लोरीन की बदबू बहुत देर तक बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इसकी बदबू से व्यक्ति का दम घुट सकता है। इसके अलावा इसकी ज्यादा मात्रा शरीर में रिएक्शन भी कर सकती है।


यह शरीर में एसिड तैयार कर देती है जो जानलेवा होता है। डा. अंकुर उपाध्याय का कहना है कि श्वसन तंत्र पर इसकी ज्यादा मात्रा बुरा प्रभाव डालती है और इससे फेफडे़ प्रभावित हो सकते हैं। निमोनिया का भी खतरा इससे बना रहता है।

क्लोरीन गैस के नुकसान 
सांस लेने में कठिनाई 
नाक, गले, त्वचा और आंख में जलन 
दम घुटना 
उल्टी आना 
सर दर्द होना 
40 से 60 पीपीएम गैस स्वसन तंत्र के लिए हानिकारक 
6400 पीपीएम अत्यंत घातक  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed