{"_id":"6247331a674cd435ea002a18","slug":"district-freed-from-corona-patients-saharanpur-news-mrt5827023100","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना मरीजों से मुक्त हुआ जनपद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना मरीजों से मुक्त हुआ जनपद
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर में 24 नवंबर को मिला था पहला मरीज, तीसरी लहर में मिले 6,172 मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। चार माह आठ दिन के बाद जनपद फिर से कोरोना मरीजों से मुक्त हो गया है। 31 मार्च तक एक मरीज सक्रिय था, जो एक अप्रैल को ठीक हो गया। वर्तमान में जनपद में कोरोना का कोई भी एक्टिव मरीज नहीं है।
जिले में कोरोना की तीसरी लहर 24 नवंबर से शुरू हुई थी। इस दिन देवबंद में एक गर्भवती और उसका डेढ़ वर्षीय बच्चा संक्रमित मिला था। इसके बाद जनवरी माह में तेजी के साथ कोरोना फैला था। इस माह में 5,800 से अधिक मरीज पाए गए थे, लेकिन फरवरी माह में फिर से कोरोना हल्का पड़ा। और अब मार्च माह के 31 दिन में मात्र 12 मरीज कोरोना के मिले हैं। पूरी तीसरी लहर की बात करें तो जनपद में कुल 6,172 मरीज मिले। 31 मार्च तक एक एक्टिव मरीज था, जो एक अप्रैल को ठीक हो गया। खास बात यह है कि तीसरी लहर में चार मरीजों को छोड़कर अन्य किसी भी मरीज को कोविड अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं पड़ी है। सभी मरीज घर पर रहकर ठीक हुए हैं।
------
तीनों लहर में मिले कुल 39,075 मरीज
कोरोना की पहली दो लहर में जनपद में कुल 32,903 मरीज मिले थे। तीसरी लहर में मिले मरीजों की संख्या 6,172 है। इस प्रकार कोरोना की तीनों लहर में जिले में कोरोना के कुल 39,075 मरीज मिले हैं।
विज्ञापन
------
जनपद कोरोना के मरीजों से मुक्त हो गया है। 31 मार्च तक कोरोना की एक एक्टिव मरीज था, जो एक अप्रैल में ठीक हो गया। अच्छी बात यह है कि मार्च माह में कोरोना बेहद कमजोर हुआ है। बीते छह दिन से जनपद में कोरोना कोई मरीज नहीं मिला है।
शिवांका गौड़, नोडल अधिकारी।