फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   District divided into 22 zones, 216 sectors

मतदान आज: जनपद को 22 जोन, 216 सेक्टर में बांटा

Mon, 14 Feb 2022 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
District divided into 22 zones, 216 sectors
सहारनपुर। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में सोमवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक जनपद की सभी सातों विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। मतदान को सुचारु रूप से कराने के लिए जिले को 22 जोन और 216 सेक्टर में बांटा गया है। सभी मतदेय स्थलों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल तैनात रहेगा।
विज्ञापन

रविवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए पर्याप्त संख्या में अर्द्धसैनिक एवं पुलिस बल तैनात रहेगा। जनपद में अर्द्धसैनिक बलों की 89 कंपनियां और पीएसी की दो कंपनी तैनात की जा रही हैं। चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट के पास रिजर्व ईवीएम रहेंगी। जिससे किसी ईवीएम के खराब होने पर उसे तत्काल बदला जा सके। उन्होंने बताया कि रोडवेज बसें चलती रहेगी। नगर में ऑटो रिक्शा भी चलेगी। मेडिकल स्टोर, चाय की दुकानें खुली रहेगी। मतदाता अपने वाहनों से मतदान केंद्र तक जा सकता है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बना कंट्रोल रूम
मतदान से संबंधित कोई भी शिकायत कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम में की जा सकती है। प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि कंट्रोल रूम सुबह सात बजे से काम करना शुरू कर देगा। कंट्रोल रूम का फोन नंबर 0132-2723152 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट डालने के लिए पहचान पत्र के 12 विकल्प
मतदाता पहचान पत्र नहीं होने पर मतदान के लिए पहचान के 12 विकल्प दिए हैं। इसमें आधार कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, बैंक या डाकघर की फोटो युक्त पासबुक, श्रम विभाग की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पेन कार्ड, आरजीआई एवं एनपीआर की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, पासपोर्ट, फोटो युक्त पेंशन दस्तावेज, सांसदों, विधायक, विधान परिषद सदस्यों के पहचान पत्र, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय मंत्रालय की ओर से जारी यूडीआईडी कार्ड, केंद्र, राज्य, लोक उपक्रमों द्वारा पहचान पत्र शामिल हैं।
मतदाताओं को रिझाएंगे सात पिंक बूथ
सातों विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक पिंक बूथ (सखी) बनाए गए हैं। इनमें बेहट विधानसभा सीट पर प्राथमिक वन विद्यालय नया भगवतपुर टोंगिया थापुर इस्माइलपुर, नकुड़ में नगर पालिका कार्यालय कमरा नंबर-दो, सहारनपुर नगर में पंचायती भवन नुमाइश कैंप कमरा नंबर-एक, सहारनपुर देहात में प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर-एक उनाली, देवबंद में गोकुलचंद रहती देवी कन्या इंटर कॉलेज कमरा नंबर-चार, रामपुर मनिहारान में प्राथमिक विद्यालय नंबर- एक देवबंद रोड, गंगोह में ब्लॉक कार्यालय का हॉल शामिल है।

जिले में दस मॉडल बूथ बने
जनपद में दस स्थानों पर मॉडल मतदेय स्थल बनाए गए हैं। बेहट विधानसभा में बीआरसी कार्यालय कमरा नंबर-01 एवं 02, नकुड में प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर-01 सौराना, सहारनपुर नगर में गुरुनानक इंटर कॉलेज (ब्यायज), सहारनपुर देहात सीट पर प्राथमिक विद्यालय कमरा नंबर-03 खुर्द, देवबंद में इस्लामिया डिग्री कालेज कमरा नंबर -05 में मॉडल मतदेय स्थल बनाया गए हैं। इसके अलावा रामपुर मनिहारान विधानसभा क्षेत्र में पूर्व माध्यमिक विद्यालय कमरा नंबर-08, गंगोह विधानसभा सीट के अंबेहटा स्थित गांधी इंटर कालेज के कमरा नंबर-9, गंगोह स्थित एचआर इंटर कालेज कमरा नंबर-03 और नानौता स्थित किसान सेवक इंटर कालेज के कमरा नंबर -15 में मॉडल मतदेय स्थल बनाए गए हैं।
जिले के 1478 मतदेय स्थलों पर होगी वेबकास्टिंग
विधानसभा मतदेय स्थल
बेहट 219
नकुड़ 214
सहारनपुर नगर 237
सहारनपुर 197
देवबंद 204
रामपुर मनिहारान 182
गंगोह 225
योग 1478
जिले में इस तरह रहेंगी मतदान की व्यवस्थाएं
विधानसभा मतदान केंद्र मतदेय स्थल सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट
बेहट 216 439 37 03
नकुड़ 225 421 34 03
सहारनपुर नगर 109 481 21 03
सहारनपुर 190 397 23 03
देवबंद 177 401 36 03
रामपुर मनिहारान 179 365 28 03
गंगोह 212 453 37 04
योग 1308 2957 216 22
एक नजर में जनपद में मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला थर्ड जेंडर कुल मतदाता
बेहट 195141 176925 13 372079
नकुड़ 186779 168157 07 354943
सहारनपुर नगर 232695 210625 56 443376
सहारनपुर 190294 168845 11 359150
देवबंद 186165 161890 15 348070
रामपुर मनिहारान 171780 151280 08 323068
गंगोह 204191 181135 17 385343
योग 1367045 1218857 127 2586029
नोट: निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के अनुसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed