{"_id":"57fd2d6b4f1c1b8e1528e690","slug":"district-52-percent-reduction-in-kerosene","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के केरोसिन में 52 प्रतिशत की कटौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के केरोसिन में 52 प्रतिशत की कटौती
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Tue, 11 Oct 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
मिट्टी के तेल
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर में केरोसिन के कोटे में इस बार भारी कटौती कर दी गई है। जिले को आवंटित होने वाले केरोसिन में से 52 प्रतिशत तक केरोसिन कम कर दिया गया। राशन पर मिलने वाला ढाई लीटर में से अब सिर्फ सवा लीटर केरोसिन ही मिल सकेगा।
लोगों को अब केरोसिन भी कम ही मिल सकेगा। जिले को मिलने वाला केरोसिन का कोटा ऐसा शासन स्तर से ही कम किया गया है। बताया जा रहा है कि प्रत्येक घर में रसोई गैस पहुुंचने का दावा करते हुए सरकार ने केरोसिन की कटौती कर दी है।
अब तक लगभग 2400 लीटर से अधिक केरोसिन का आवंटन किया जा रहा था लेकिन दो बार से पांच-पांच प्रतिशत और इस बार लगभग 42 प्रतिशत कोटा कम कर दिया गया। लगभग 52 प्रतिशत तक केरोसिन का आवंटन जिले को इस बार कम हुआ है।
विज्ञापन
जिससे उपभोक्ताओं को भी मिलने वाले केरोसिन की कटौती कर दी गई है। उपभोक्ताओं को प्रत्येक राशन कार्ड पर अब तक ढाई लीटर केरोसिन का वितरण किया जाता था, लेकिन इस बार मात्र सवा लीटर केरोसिन का ही वितरण किया जाएगा।
जिला आपूर्ति अधिकारी ध्रुवराज सिंह ने बताया कि इस बार लगभग 1200 लीटर केरोसिन का आवंटन हुआ है। इस बार से एक कार्ड पर ढाई लीटर की बजाय सवा लीटर ही केरोसिन मिल पाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि अधिकांश घरों में केरोसिन का उपभोग कम हो गया है। इसलिए केरोसिन में कटौती की गई है।