फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dissatisfied with the work, the Divisional Commissioner reprimanded the officers

कार्य से असंतुष्ट मंडलायुक्त ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Fri, 31 Dec 2021 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dissatisfied with the work, the Divisional Commissioner reprimanded the officers
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के चेयरमैन/मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक ली। पीएमसी (प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट) द्वारा किए जा रहे कार्यों के संतोषजनक नहीं मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कंपनी के अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम के गेट सहित स्टेडियम में होने वाले विकास कार्यों के टेंडर की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यदि आचार संहिता से पूर्व यूपी-पीसीएल, स्मार्ट सिटी सहारनपुर और ठेकेदार के बीच अनुबंध हो जाता है तो कार्य शुरू करा दिया जाएगा। स्मार्ट सिटी सहारनपुर के सीईओ/ नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को अपने स्तर से इसे कराने के निर्देश दिए। सड़कों पर ट्रैफिक लाइट और सीसीटीवी के लिए पोल लगाने वाली कार्यदायी एजेंसी को चेतावनी दी कि ट्रैफिक सिग्नल के लिए सड़कों के बीच में लगाए गए पोल से यदि यातायात प्रभावित होता है तो भुगतान नहीं होगा, साथ ही यदि किसी पोल के कारण कोई सड़क हादसा होता है तो उसका जिम्मेदार कौन होगा यह भी बताया जाए। उन्होंने कहा कि पीएमसी का काम करने वाली पीडब्ल्यूसी कंपनी के अधिकारियों के द्वारा जितने भी प्रोजेक्ट तैयार किए गए वह सब अनाप शनाप थे, जिनकी वजह से स्मार्ट सिटी योजना दो साल लटकी रही और रैंकिंग प्रभावित हुई। ऐसी कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार, अपर नगरायुक्त राजेश कुमार यादव, डायरेक्टर सुशील पुंडीर, निगम के मुख्य अभियंता निर्माण कैलाश सिंह, आईआईटी रुड़की के गुरप्रीत खुराना, कंपनी सचिव शंकर, अधिशासी अभियंता यातायात अमनेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed