फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dispute in Panchayat, two people shot, Afratfari

पंचायत में विवाद, दो लोगों को मारी गोली, अफरातफरी

Sat, 31 Oct 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dispute in Panchayat, two people shot, Afratfari
घाटमपुर गांव में गोली लगने से घायल वृद्ध - फोटो : SAHARANPUR
अंबेहटा(सहारनपुर)। नकुड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव घाटमपुर में सात बीघा कृषि भूमि के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद का निपटारा करने के लिए बुलाई गई पंचायत में गोली चल गई। एक पक्ष के युवक ने तमंचे से गोली चला दी, जिससे दो लोग घायल हो गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घाटमपुर गांव में मुनव्वर पुत्र ताहिर और माहिर पुत्र जफरू के बीच काफी दिनों से सात बीघा कृषि भूमि के बंटवारे का विवाद चल रहा है। विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार सुबह गांव के ही कामिल के घर में पंचायत रखी गई थी। बताया गया कि पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद एक पक्ष के व्यक्ति ने भरी पंचायत में दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायरिंग कर दी। पंचायत में बैठे बशीर पुत्र रहमत (65) के हाथ में गोली लगी तो छर्रे लगने से खुर्शीद भी घायल हो गया। पंचायत में गोली चलने से अफरातफरी मच गई । इस बीच गोली चलाने वाला आरोपी भी फरार हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद नकुड़ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचे। घटना के संबंध में ग्रामीणों से जानकारी ली और घायलों को सीएचसी नकुड़ भिजवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। कोतवाली प्रभारी केपी सिंह ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। जल्द ही गोली चलाने वाले को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
- पहले भी हुई थी दोनों पक्षों में नोकझोंक
कृषि भूमि के बंटवारे का विवाद एक ही खानदान के दो पक्षों में चल रहा है। पूर्व में भी कई बार इनके बीच विवाद और नोकझोंक हो चुकी है। तब गांव के जिम्मेदार लोगों ने मामला शांत करा दिया था। जमीन के अलावा एक अन्य विवाद की भी गांव में चर्चा रही। हालांकि पुलिस को फिलहाल जमीन के विवाद की ही जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed