फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dispute deepens over payment of Rs 7.44 crore for Habitat Centre construction, FIR registered against three

Saharanpur News: हैबिटेट सेंटर निर्माण में 7.44 करोड़ के भुगतान पर विवाद गहराया, तीन पर प्राथमिकी दर्ज

Thu, 26 Feb 2026 12:35 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 26 Feb 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Dispute deepens over payment of Rs 7.44 crore for Habitat Centre construction, FIR registered against three
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत प्रस्तावित हैबिटेट सेंटर निर्माण कार्य में 7.44 करोड़ रुपये के भुगतान विवाद गहरा गया है। प्रोपराइटर ने जैन गृह उद्योग जेवी और आरएंडबी इंफ्रा प्रोजेक्ट के निदेशकों पर 1.50 करोड़ रुपये बकाया और फर्जी बिलिंग का आरोप लगाया है। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मुजफ्फरनगर में सुभाष नगर नई बस्ती निवासी एवं आकाश एंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर आकाश शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि वर्ष 2022 में यूपी राजकीय निर्माण इकाई मेरठ द्वारा हैबिटेट सेंटर निर्माण का टेंडर जैन गृह उद्योग जेवी को दिया गया था, जिसमें 51 प्रतिशत हिस्सेदारी आरएंडबी इंफ्रा प्रोजेक्ट लिमिटेड व 49 प्रतिशत जैन गृह उद्योग प्राइवेट लिमिटेड की बताई गई है। आरोप है कि निदेशक संजय जैन, मुकेश जैन और रतन सिंह राठौर ने मिलकर बैचिंग प्लांट संचालन और सरिया स्टील व अन्य निर्माण सामग्री आपूर्ति का ठेका दिया।
विज्ञापन

आकाश शर्मा का कहना है कि 23 जून 2023 को 900 रुपये प्रति क्यूबिक मीटर की दर से प्लांट संचालन का अनुबंध हुआ था। इसके साथ ही प्लांट बंद रहने की स्थिति में 7.50 लाख रुपये प्रतिमाह भुगतान तय हुआ था। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2024 तक लगभग एक करोड़ रुपये का प्लांट कार्य और 5.94 करोड़ रुपये की सामग्री सप्लाई की गई, लेकिन 1.50 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किया गया। यह भी आरोप लगाया कि जीएसटी का लाभ उठाकर सरकार को जमा नहीं किया गया और फर्जी व कूटरचित बिलों के आधार पर विभाग से भुगतान लिया गया।
विज्ञापन

इसके साथ ही बिना अनुमति कार्य को दूसरी कंपनी को दिया गया। बकाया राशि मांगने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। थाना सदर बाजार में शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी से भी शिकायत भेजी। पीड़ित ने कोर्ट में शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर थाना सदर बाजार पुलिस ने रतन सिंह राठौर, मुकेश जैन और संजय जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच के लिए उप निरीक्षक विपिन कुमार को नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed