फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Displeasure expressed due to non-diagnosis of complaints

शिकायतों का निदान नहीं होने पर जताई नाराजगी

Tue, 03 Nov 2020 09:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 09:59 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed due to non-diagnosis of complaints
शिकायतों का निदान नहंी होने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

नकुड़। संपूर्ण समाधान दिवस में एक ही शिकायत बार बार आने पर एडीएम व एसपी देहात ने नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।

मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान में एडीएम एफ विनोद कुमार व एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने कहा कि प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद बार-बार एक ही शिकायत का मिलना दुर्भाग्यपूर्ण है। इसलिए पुलिस व राजस्व विभाग सहित सभी विभागों को आपस में सामंजस्य स्थापित करना चाहिए। इस दौरान 30 शिकायतें दर्ज की गई। जिनमें पांच का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। जिनमें गांव शेख़पुरा के विनोद, ऋषिपाल, रोहताश आदि ने अवैध शौचालय निर्माण को रोकने, तीतरो के आबाद ख़ान ने तालाब की निकासी, तिघरी रामगढ़ के इंतजार ने निर्माण में हस्तक्षेप करने आदि की शिकायतें की। एसडीएम हिमांशु नागपाल, तहसीलदार देवेंद्र सिंह, बीडीओ विजय तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed