फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Discussion started again, Imran going to SP on 25th

फिर शुरू हुई चर्चा, 25 को सपा में जा रहे इमरान

Fri, 22 Oct 2021 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Discussion started again, Imran going to SP on 25th
सहारनपुर। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव इमरान मसूद के एक बार फिर से सपा में जाने की चर्चा हो रही है। चर्चा यहां तक है कि आने वाली 25 अक्तूबर को वह साइकिल पर सवार हो जाएंगे। हालांकि इमरान मसूद का कहना है कि इन चर्चाओं में कोई दम नहीं है, क्योंकि वह कांग्रेस में ही हैं और शनिवार को कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा में भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

पूर्व में भी कई बार ऐसी चर्चा हो चुकी है कि इमरान मसूद कांग्रेस का हाथ छोड़कर साइकिल पर सवार हो सकते हैं। यह चर्चा उनके बयान और वायरल ऑडियो की वजह से हुईं। क्योंकि इमरान मसूद कई बार यह कह चुके हैं कि प्रदेश में सबसे बड़ा विपक्षी दल समाजवादी पार्टी है, इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। वायरल एक ऑडियो में तो वह यह तक कह गए थे कि भाजपा को सपा ही हरा सकती है। इसके अलावा वह आगामी चुनाव के लिए कांग्रेस का सपा से गठबंधन कराने के भी पक्षधर हैं और यह बात खुलकर कह चुके हैं। इमरान मसूद के इन तमाम बयानों की वजह से अटकलें लगाई जा रही हैं कि वह समाजवादी पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, इमरान मसूद का कहना है कि मेरे बारे में बेवजह की चर्चा उड़ रही हैं, मैं कांग्रेस में ही हूं और शनिवार की प्रतिज्ञा यात्रा में भी शामिल रहूंगा। उन्होेंने कहा कि अपनी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को वह यह सुझाव दे चुके हैं कि आगामी चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सपा से गठबंधन करना जरूरी है और इसको लेकर राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी अपनी राय रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed