फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Discovery School Super League: NASA to win the quiz show

डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग : क्विज शो के विजेता जाएंगे नासा

Wed, 25 Nov 2020 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Discovery School Super League: NASA to win the quiz show
-- डिस्कवरी और डिस्कवरी किड्स चैनल पर प्रसारित होगा अंतिम चरण
विज्ञापन

सहारनपुर। डिस्कवरी स्कूल सुपर लीग सीजन 3 के साथ Byju`s सबसे बड़े स्कूल स्तरीय क्विज शो का आयोजन करने जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष आयोजन और भागीदारी डिजिटल स्तर पर रहेगी। विजेताओं को पुरस्कार के अलावा शीर्ष तीन टीमों को स्कूल प्रिंसिपल अथवा कोऑर्डिनेटर के साथ नासा की ट्रिप का भी अवसर मिलेगा। इस आयोजन में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।
इस कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले प्रत्येक विद्यालयों से तीन शिक्षकों को एजुकेटर ऑफ़ द ईयर अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानाचार्य द्वारा मनोनीत इन तीन शिक्षकों को एक वर्ष के लिए Byju`s एप का निशुल्क सब्सक्रिप्शन भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

बड़े स्तर पर आयोजित डीएसएसएल पावर्ड बाई Byju`s 29 राज्यों में 30 हजार से अधिक स्कूलों के कक्षा 3 से 10 तक के छात्र छात्राओं तक इस अनूठे क्विज को लेकर पहुंच रहा है। चुने गए प्रतिभागी अपने विद्यालय का प्रतिनिधित्व राज्य स्तर पर करेंगे। अंतिम राउंड डिस्कवरी और डिस्कवरी किड्स चैनल पर अगले वर्ष प्रसारित किया जाएगा। अधिक जानकारी और क्विज में भाग लेने के लिए मोबाइल नंबर 9897551109 पर संपर्क किया जा सकता है। भाग लेने के लिए दिए गए लिंक http://onelink.to/xfdzvw पर जा कर रजिस्टर किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
- अमर उजाला हमेशा से ऐसे रोचक आयोजन करता आ रहा है। Byju`s जैसे लर्निंग एप से हमारे बच्चों के लिए बेहद उपयोगी है। -- मनदीप बजाज, प्रधानाचार्य, खालसा पब्लिक स्कूल, सहारनपुर।
-------
- इस कठिन समय में सभी विद्यार्थी घर बैठकर आनलाइन पढ़ाई कर रहे हैं। इसलिए वे विद्यालयों में पहले की तरह प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाए हैं। इसलिए यह विद्यार्थियों के लिए बेहतर मंच है। -- सुरेखा सिंह, प्रधानाचार्य, डीपीएस, सहारनपुर।
------
- कोरोना काल में भी अमर उजाला और Byju`s ने यह आयोजन कराकर विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने और उनकी सृजन क्षमता विकसित करने का प्रयास किया है। -- सिस्टर टीसा, प्रधानाचार्य सेंट मेरी एकेडमी, सरसावा, सहारनपुर।

------
- विद्यार्थियों के लिए यह बेहद सराहनीय आयोजन किया जा रहा है। हमारे संस्थान के विद्यार्थी भी इसमें उत्साह से भागीदारी करेंगे। -- इंदू आर्य, प्रधानाचार्य, गॉड फील्ड पब्लिक स्कूल, सहारनपुर।
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed