फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Disability does not come in the way if intentions are strong: Additional District Judge

इरादे मजबूत हों तो आड़े नहीं आती दिव्यांगता : अपर जिला जज

Sat, 03 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Disability does not come in the way if intentions are strong: Additional District Judge
सहारनपुर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर समग्र शिक्षा के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय नुमाइश कैंप परिसर में दिव्यांग विद्यार्थियों की जनपद स्तरीय शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ अपर जिला जज सुरेंद्र सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजकुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी सुरेश त्यागी, अरविंद कुमार, वरुण कुमार, अतुल कुमार और वैभव जैमिनी के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर और माल्यार्पण कर किया गया। स्पर्श बालिका विद्यालय की दृष्टिहीन बालिकाओं द्वारा सरस्वती गीत एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नगर क्षेत्र के द्वारा स्वागत गीत गाया गया। इसके बाद कई प्रकार की प्रतियोगिताएं कराई गई। अपने संबोधन में अपर जिला जज द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाते हुए कहा गया कि यदि मनुष्य कुछ हासिल करने की ठान ले तो दिव्यांगता आड़े नहीं आती है। उन्होंने विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर मजबूत इरादों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिव्यांग छात्रों, दिव्यांगजनों के द्वारा राष्ट्र निर्माण में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के बारे में बताया। प्रतियोगिताओं में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार, सीतू खन्ना, रामकुमार शर्मा, कमलेश कुमार यादव, शशिकांत प्रसाद सिंह, संगीता, मीनू, सरोज, निशा, विनोद, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed