फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Didn't take to the job of a Roadways conductor; 11 quit midway.

Saharanpur News: नहीं भायी रोडवेज की कंडक्टरी, 11 ने बीच में छोड़ी नौकरी

Sat, 04 Jul 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 04 Jul 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Didn't take to the job of a Roadways conductor; 11 quit midway.
सहारनपुर। एक ओर जहां नौकरी के लिए मारामारी मची हुई है, वहीं दूसरी ओर परिवहन निगम में संविदा पर रखी गईं महिलाओं को परिचालक की नौकरी नहीं भा रही है। बीच सफर ही महिला परिचालकों का कदम डगमगा गया। तीन डिपो में 11 महिला परिचालकों ने इस्तीफा दे दिया, जबकि 30 ने तैनाती मिलने के बाद भी ज्वाइन नहीं किया। ज्यादातर ने नौकरी पसंद नहीं आने का कारण बताया।
विज्ञापन

दरअसल, राष्ट्रीय आजीविका मिशन और उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के सहयोग से परिवहन निगम 15 अप्रैल 2025 से रोजगार मेला लगाया जा रहा है। मुख्यालय के निर्देश पर निगम की तरफ से अब तक चार रोजगार मेले लगाए जा चुके हैं। नौकरी पाने के लिए महिलाओं ने ज्यादा से ज्यादा आवेदन किए। चयन होने पर संबंधित डिपो का आवंटन किया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि कुछ दिन ही नौकरी करने के बाद महिलाओं ने त्यागपत्र दे दिया।
विज्ञापन

सहारनपुर डिपो को 15 अप्रैल 2025 से चार रोजगार मेलों के जरिए 53 महिला परिचालक मिली थीं, जिनमें 15 चयन के बाद नौकरी करने नहीं पहुंची, जबकि चार ने त्यागपत्र दिया। अब 34 कार्यरत हैं। निगम के छुटमलपुर डिपो की बात करें तो यहां 43 महिलाएं परिचालक पद पर चयनित हुई थी। इनमें से पांच ने कुछ दिन परिचालक की नौकरी करने के बाद डिपो में अपना त्यागपत्र दे दिया, जबकि नौ तैनाती ही नहीं ली। विभिन्न कारणों के चलते दो महिला परिचालकों की संविदा समाप्त की गई। इस समय पर 27 कार्यरत हैं। इसी तरह गंगोह डिपो को 13 महिला परिचालक मिली थी। इनमें से छह ने तैनाती नहीं ली। दो ने बीच में ही त्यागपत्र दिया। तीन के अन्य डिपो में स्थानांतरण किया गया। इस समय केवल दो ही महिला परिचालक कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
नौकरी छोड़ने की वजह से किसी ने वाजिब वजह नहीं बताई है। सभी महिला परिचालकों ने अलग-अलग वजह बताकर त्यागपत्र दिया है। मुख्यालय के निर्देश पर रोडवेज आगे भी भर्ती के लिए रोजगार मेला लगाता रहेगा।

- जोगेंद्र सिंह, एआरएम, सहारनपुर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed