{"_id":"56eb0e424f1c1b58278b4b57","slug":"dhaba-owner-had-shoes-panchayats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में ढाबा मालिक को जूते पड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत में ढाबा मालिक को जूते पड़े
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Fri, 18 Mar 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरसावा/सहारनपुर। थाने पहुंचा नाली का विवाद आपस में निपटाने की हिदायत पर भाजपा नेता के घर पर हुई पंचायत में ढाबा संचालक को जूते मारने का फरमान सुना दिया गया। इस फैसले को सुनते ही एक युवक ने ढाबा संचालक पर ताबड़तोड़ जूते मारने शुरू कर दिए।
इसके बाद पंचायत समाप्त कर दी गई। इस पंचायत में जूते मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने इस मामले में चुप्पी साध ली है। पंचायत बुुलाने वाले भाजपा नेता का कहना है कि जिस युवक की पिटाई हुई वह गलतियां करता रहता है।
मंगलवार की रात मकान के सामने नाली निकालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इस मामले में कार्रवाई के लिए जब थाने में तहरीर दी गई तो कार्रवाई की बजाय पुलिस ने आपस में मामला निपटाने की हिदायत दी। इसके बाद बुधवार की शाम को भाजपा नेता अशोक बुढेड़ा ने अपने घर पर पंचायत बुलाई। इसमें कस्बे के कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
ढाबा संचालक की गलती बताते हुए भाजपा नेता ने उस पंचायत में उसे जूते मारने का फरमान सुना दिया। इसके बाद वहां मौजूद दूसरे युवक ने सबके सामने ही उसकी जूते से पिटाई शुरू कर दी। पंचायत समाप्त होने के बाद दोनों ही पक्ष अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार को पंचायत में जूते मारने का वीडियो वायरल होने के बाद पूरे जिले में इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
आपको बता दें कि सरसावा के अशोक विहार में नाली विवाद को लेकर ढाबा संचालक प्रदीप कालरा और डा. रणवीर सिंह के बीच विवाद हो गया था। डा. रणवीर के पक्ष में मौके पर गए भाजपा नेता अशोक बुढेड़ा ने थाने में तहरीर दी थी कि उन पर दूसरे पक्ष ने फायर किया। पुलिस ने इस मामले में लापरवाह रुख अपनाते हुए आपस में मामला निपटाने की हिदायत दी थी।