फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees stopped at Shakumbhari due to rising water levels.

Saharanpur News: शाकुंभरी में पानी आने पर श्रद्धालु रोके

Sun, 30 Aug 2026 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 30 Aug 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Devotees stopped at Shakumbhari due to rising water levels.
शाकंभरी। सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने मां शाकंभरी देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। हालांकि देर शाम अचानक नदी में पानी का तेज बहाव आने से काफी श्रद्धालुओं को भूरादेव मंदिर से ही वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन

बता दें, कि सिद्धपीठ में पिछले एक माह से शिवालिक पहाड़ियों में हो रही लगातार बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है।इससे श्रद्धालुओं का आवागमन लगातार बाधित हो रहा है। कई बार तो 24 घंटे के भीतर दो से तीन बार पानी का तेज बहाव आ जाता है।
विज्ञापन

शनिवार शाम करीब पांच बजे शिवालिक पहाड़ियों में तेज बारिश होने की सूचना मिली। इसके साथ ही नदी में पानी बढ़ने की जानकारी मिलते ही शाकंभरी चौकी पुलिस ने तत्काल सायरन बजाकर सभी श्रद्धालुओं और दुकानदारों को अलर्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने भूरादेव मंदिर के आगे किसी भी श्रद्धालु को जाने की अनुमति नहीं दी और उन्हें वहीं से वापस भेज दिया। इससे पहले जो श्रद्धालु सिद्धपीठ मंदिर में मौजूद थे उन्हें पुलिस ने सुरक्षित रूप से भूरादेव मंदिर तक पहुंचा दिया। काफी देर तक श्रद्धालु भूरादेव मंदिर पर पानी उतरने का इंतजार करते रहे लेकिन जलस्तर कम नहीं हुआ और निराश होकर श्रद्धालु वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed