{"_id":"57ae25414f1c1b106aee4786","slug":"devotees-filled-trolley-turnaround","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं भरी ट्राॅली पलटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं भरी ट्राॅली पलटी
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 13 Aug 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
हादसे में घायल।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के नागल में सड़कों पर तेज रफ्तार दौड़ लगा रही ट्रैक्टर ट्रालियां अब लोगों के लिए काल साबित हो रही है। शुक्रवार को नागल के बसेड़ा गांव के सामने श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई।
इसमें सवार करीब 15 लोग गंभीर घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। देहात कोतवाली के गांव दतौली रांगड़ के कुछ लोग चाव लेकर बड़गांव के दल्हेड़ी गए हुए थे।
शुक्रवार को करीब साढ़े छह बजे शाम को नागल से पहले बसेड़ा गांव के सामने ट्राली पलट गई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में थी और ब्रेकर से पहले चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे ट्रैक्टर और ट्राली अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
जब तक उस पर सवार लोग कुछ समझ पाते उससे पहले ट्राॅली पलट गई। लोगों की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उधर दौड़ लगाई। अंधेरा होने के चलते कोई साधन नहीं मिल रहा था, ऐसे में ई-रिक्शा में घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
उधर, पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। घायलों में रविता पुत्री खलेल, अरविंद पुत्र प्रितम सिंह सहित अन्य लोग शामिल हैं। एसओ नागल ने बताया कि घायलों की हालत खतरे से बाहर है। घायलों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं।