फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Devotees dance on the hymns of Shri Balaji

श्री बालाजी के भजनों पर झूमे श्रद्घालु

Mon, 07 Feb 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Devotees dance on the hymns of Shri Balaji
गुरूद्वारा रोड़ पर निकली बालाजी की प्रभात फैरी में जयघोष करते श्रद्घालु - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के तहत सोमवार को भी तीसरे दिन धूमधाम से प्रभातफेरी निकाली गई। कई जगहों पर पुष्प वर्षा से प्रभातफेरी का स्वागत हुआ। श्री बालाजी के भजनों पर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

सोमवार की सुबह प्रभातफेरी का शुभारंभ पुरानी मंडी स्थित राजकुमार के निवास से धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज व अरुणा जोशी ने भगवान श्री बालाजी महाराज के स्वरूप के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रभातफेरी सुभाषनगर व पटेलनगर सहित अनेक मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा स्थित निमिष बत्रा के स्थान पर पहुंची, जहां पर प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। अतुल जोशी महाराज ने कहा कि नियमित प्रात:काल प्रभु का स्मरण करने से भक्त को विशेष फल मिलता है। श्री बालाजी महाराज कलयुग के देवता हैं। सुबह-सुबह स्मरण करने से प्रभु प्रसन्न होते और अपने भक्त का कल्याण करते हैं। इस दौरान राजीव आनंद, हिमांशु बग्गा, राजेेश आनंद, अजय सूरी, तपेश्वर, दीपक सहगल, धर्मपाल, अयोध्या शुक्ल, धन्नजय शुक्ल, प्रदीप पांचालन, बंटी, राजकुमार, मनोज वालिया, विनोद शुक्ला, नेत्रराम शर्मा, रीता, देविका, संगीता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed