फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Development work not found satisfactory in inspection

निरीक्षण में संतोषजनक नहीं मिले विकास कार्य

Mon, 27 Sep 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Development work not found satisfactory in inspection
गांव कपासी में सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण करते सीडीओ विजय कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने विकास खंड बलिया खेड़ी के गांव कपासी का निरीक्षण कर विकास कार्यों का जायजा लिया, लेकिन कई कार्य उन्हें संतोषजनक नहीं मिले।
विज्ञापन

सोमवार को सीडीओ विजय कुमार ने एकल ग्रामीण पाइप पेयजल योजना, मनरेगा, पंचायत भवन और सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कार्य देखा। मनरेगा के तहत चल रहे कार्य संतोषजनक नहीं पाए गए। मौके पर कार्यों के अभिलेखों की जांच की गई, इसमें कुछ खामियां मिली हैं। तकनीकी सहायक सीडीओ को मनरेगा के तहत हुए कार्यों की जानकारी नहीं दे पाए। सीडीओ ने उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय पर बुलाकर तकनीकी सहायकों को बड़े स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाए। निरीक्षण में पता चला ग्राम सचिव विकास कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। पंचायत भवन और सामुुदायिक शौचालय का निर्माण भी गुणवत्तापरक नहीं मिला। शौचालय की छत पर सीलन आर रही थी और पंचायत भवन की दीवार में दरार मिली। पूछने पर ग्राम सचिव संतोष जवाब नहीं दे पाए। इस सीडीओ ने खंड विकास अधिकारी को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ग्रामीण पेयजल योजना के तहत हुए कार्य संतोषजनक मिले। उन्होंने लंबित कार्यों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed