फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Development Authority's bulldozer runs on five illegal colonies

Saharanpur News: पांच अवैध कॉलोनियों पर चला विकास प्राधिकरण की बुलडोजर

Thu, 11 Dec 2025 01:27 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 11 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Development Authority's bulldozer runs on five illegal colonies
सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनियों और निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बुधवार को पांच कॉलोनियों में ध्वस्तीकरण किया।
विज्ञापन

जोन सात में गांव हलालपुर के पीछे जमाईगढ़ कालोनी में दो व्यक्तियों ने लगभग चार बीघा भूमि पर कॉलोनी काटने की तैयारी की जा रही थी। यहां ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। इसी जोन में हबीबगढ़ रोड पर एक व्यक्ति द्वारा करीब 12 बीघा भूमि में अवैध प्लाटिंग के लिए सड़क बनाने के लिए मिट्टी डालने के कार्य किया गया था। यहां भी कार्रवाई की गई। हलालपुर गांव के पीछे, रजबहे के किनारे एक व्यक्ति द्वारा लगभग 10 बीघा भूमि पर प्लॉटिंग की जा रही थी, जिसमें कार्रवाई की गई।

बासठ फुटा रोड, कोलागढ़ में एक व्यक्ति द्वारा करीब छह बीघा भूमि पर अवैध रूप से किए गए उप विभाजन के कार्य को ध्वस्त किया गया। जोन एक ढमोला नदी पुल के पास दांयी ओर देहरादून रोड पर एक व्यक्ति द्वारा करीब चार हजार वर्ग मीटर के भू-भाग पर अनाधिकृत भूखंडों के निर्माण का कार्य किया गया, जिसे ध्वस्त किया गया। कार्रवाई करने वालों में वीरेश कुमार, सुधीर कुमार, शोएब आलम, अमरनाथ, लाल बहादुर, करमवीर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed