फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Development Authority sealed illegal constructions at five places

विकास प्राधिकरण ने पांच जगहों पर अवैध निर्माण सील किए

Thu, 03 Mar 2022 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
Development Authority sealed illegal constructions at five places
अवैध निर्माण सील करते विकास प्राधिकरण के कर्मी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को अलग-अलग जोन में चार अवैध निर्माणों को सील किया। इनमें कुछ निर्माण स्वीकृत मानचित्र के विपरीत बनाए जा रहे थे तो कुछ पूरी तरह अवैध थे। प्राधिकरण की कार्रवाई से अवैध निर्माणकर्ताओं में खलबली की स्थिति रही।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि जोन तीन स्थित कामधेनु नगर के पीछे बालाजी कांप्लैक्स में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से एक हॉल का निर्माण कराया गया, जिसे सील कराया गया है। जोन पांच स्थित मिशन कंपाउंड में एक व्यक्ति द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत चौथे तल पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जोन पांच ही में साउथ सिटी में एक व्यक्ति ने बेसमेंट में बने मीटिंग हॉल को दुुकानों में परिवर्तित किया है। इन दोनों निर्माणों को भी सील किया गया है। जोन सात में पुरानी मंडी के निकट मछियारान में एक व्यक्ति ने बिना स्वीकृति के दुकान और गैलरी का निर्माण किया है। इसके अलावा जोन दस के आदर्श विहार कॉलोनी दिल्ली रोड पर एक महिला के द्वारा स्वीकृत मानचित्र के विपरीत निर्माण कराया गया है। इन दोनों निर्माणों को भी सील कराया गया है। टीम में अनिल कुमार मिश्रा, देवेंद्र कुमार शर्मा, सार्थक शर्मा, हरिओम गुप्ता, सीएम अग्रवाल, पवन कुमार शर्मा, विश्वास कुमार शर्मा, मदनपाल, सुभाष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed