फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Develop the village by giving up drugs and staying away from controversies: Swatantra Dev

नशा त्याग कर और विवादों से दूर रह कर गांव का विकास करें: स्वतंत्र देव

Sat, 20 Aug 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Develop the village by giving up drugs and staying away from controversies: Swatantra Dev
रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा ने पूर्व सांसद चौधरी नकली सिंह के सपनों को साकार करने का काम किया है। छात्र-छात्राओं को बेहतर उच्च शिक्षा दिलाने के लिए सहारनपुर में मां शाकंभरी विश्वविद्यालय का स्थापना की गई है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आह्वान किया कि वह चौधरी नकली सिंह के जीवन से प्रेरणा लेकर उच्च मानवीय मूल्यों की स्थापना करें।
विज्ञापन

गांव जंधेडा समसपुर में पूर्व सांसद चौधरी नकली सिंह की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्घांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह चौधरी नकली सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनको नमन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बेहतर कानून व्यवस्था कायम करने के लिए देवबंद में एटीएस सेंटर की स्थापना की जा रही है। जिले में चारों ओर हाईवे का निर्माण किया जा रहा है। बिना किसी भेदभाव के सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं को वंचितों तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने पंडाल में लोगों से कहा कि वे चौधरी नकली सिंह की पुण्यतिथि पर संकल्प लें कि अपने बड़े-बुजुर्गों व महिलाओं का सम्मान करेंगे। नशाखोरी को छोड़ने के साथ ही गांव में नाली रास्ते के छोटे-मोटे विवादों से दूर रह कर अपने गांव को प्लास्टिक मुक्त व स्वच्छ बनाने का काम करेंगे।
विज्ञापन

श्रद्घांजलि सभा को कैराना सांसद प्रदीप चौधरी, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, पीडब्ल्यूडी राज्यमंत्री बृजेश सिंह ने भी संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, भाजपा किसान मोर्चा जिला मंत्री सन्नी देव चौधरी, विधायक राजीव गुंबर, मुकेश चौधरी, देवेंद्र निम, सहारनपुर मेयर संजीव वालिया, पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा, मृगांका सिंह, पूर्व विधायक महीपाल माजरा एवं शशिबाला पुंडीर, चौधरी नक्षत्र पंवार, मोहर सिंह पुंडीर, चौधरी देवराज सिंह, मेलाराम पंवार, विनोद पंवार, अजित राणा, राजपाल सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी विरेंद्र सिंह व संचालन राज सिंह माजरा ने किया।

जन्धेडा समसपुर में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का माल्यापर्ण करते भाजपाई

जन्धेडा समसपुर में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का माल्यापर्ण करते भाजपाई- फोटो : SAHARANPUR

जंधेडा में मंचासीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य नेतागण

जंधेडा में मंचासीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य नेतागण- फोटो : SAHARANPUR

जंधेडा में कार्यक्रम को संबोधित करते स्वतंत्र देव सिंह

जंधेडा में कार्यक्रम को संबोधित करते स्वतंत्र देव सिंह- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed