{"_id":"6142397b8ebc3eb6d97d2343","slug":"develop-anganwadi-center-as-a-model-divisional-commissioner-saharanpur-news-mrt5563907196","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केंद्र मॉडल के रूप में विकसित करें: मंडलायुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केंद्र मॉडल के रूप में विकसित करें: मंडलायुक्त
विज्ञापन
आंगनवाडी केन्द्र पर खाने-पीने की सामग्री प्रदान करते मण्डलायुक्त लोकेश एम
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। मंडलायुक्त लोकेश एम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में मांटेसरी स्कूल की तरह बच्चों को खेलकूद के सामान, कुर्सी मेज, खाने-पीने की सामग्री, बर्तन, गैस सिलिंडर आदि व्यवस्थाएं होनी चाहिए। इन्हें मॉडल आंगनबाड़ी केन्द्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।
बुधवार को वह हकीकत नगर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र में वह सारी सुविधाएं बच्चों को प्रदान की गई हैं जो मांटेसरी स्कूल में होती है। ऐसे ही केंद्र सभी विकास खंडों में कम से कम 10-10 बनाए जाएंगे। इस दौरान बच्चे खुश दिखे और वह अपने खेलकूद में व्यस्त पाए गए।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद सडाना ने कहा कि विभागीय भवन में चलने वाले अधिक से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित कराने में सहयोग दें। मंडलायुक्त की प्रेरणा से इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सदस्य अंकुर गुप्ता द्वारा हकीकत नगर आंगनबाड़ी केंद्र को सुसज्जित करने में भूमिका निभाई गई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, प्रभारी बाल विकास योजना अधिकारी सुनीता चौधरी, मुख्य सेविका अंजलि गर्ग, मुख्य सेविका रीता सैनी, कविता शर्मा, उमा देवी आदि उपस्थित रहे।