{"_id":"687e97a3edfbece77102df77","slug":"despite-the-notice-no-municipal-body-gave-information-about-the-stamp-given-in-the-contract-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-154539-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: नोटिस के बावजूद किसी नगर निकाय ने नहीं दी अनुबंध में दिए स्टांप की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: नोटिस के बावजूद किसी नगर निकाय ने नहीं दी अनुबंध में दिए स्टांप की सूचना
Tue, 22 Jul 2025 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। स्टांप एवं निबंधन विभाग ने जिले की सभी नगर पालिकाओं और पंचायतों को पिछले तीन वर्षों में किए गए अनुबंध के प्रपत्रों जमा कराने के निर्देश दिए थे। इसके लिए उन्हें 15 दिनों का समय दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद किसी भी नगर पालिका और पंचायत ने ठेकों के अनुबंध संबंधी कागजात जमा नहीं कराए हैं। विभाग अब कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।
स्टांप एवं निबंधन विभाग ने जिले की चार नगर पालिका देवबंद, गंगोह, सरसावा और नकुड़ को नोटिस दिए थे, साथ ही नगर पंचायत चिलकाना, नानौता, रामपुर मनिहारान, तीतरो, अंबेहटा, छुटमलपुर को भी नोटिस दिए था। दिए नोटिस में विभाग ने कहा था कि नगर निकायों की ओर से दिए गए पिछले तीन वर्षों 2022-23, 2023-2 और 2024-25 के ठेकों के अनुबंध की मूल प्रति के उपलब्ध कराए, जिससे यह पता लगाया जा सके कि नगर निकाय ने अपने अनुबंध में कितना स्टांप अदा किया है। इसके साथ यह भी जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे कि ठेके कितनी धनराशि में दिए गए हैं।
इसके साथ ही ठेकेदार का नाम आदि भी उपलब्ध कराने को कहा था। इसके लिए विभाग ने सभी नगर पालिकाओं और पंचायतों को 15 दिन का समय था। विभाग की ओर से जारी नोटिस के बाद भी अभी तक किसी भी नगर निकाय ने उक्त सूचना उपलब्ध नहीं कराई है। सब रजिस्ट्रार और प्रभारी एआईजी स्टांप रोहित ने बताया कि अभी तक किसी भी नगर पालिका ने जवाब नहीं दिया है। विभाग नियमानुसार कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
- सरसावा टोल प्लाजा ने उपलब्ध कराए प्रपत्र
स्टांप एवं निबंधन विभाग ने जिले की सीमा से गुजर रहे सभी टोल प्लाजा और एनएचएआई को भी अनुबंध के संबंध में नोटिस दिए थे। उन्होंने एनएचएआई और टोल प्लाजा के बीच हुए अनुबंध की मूल प्रति के साथ उपस्थित होने को कहा था, लेकिन सरसावा टोल प्लाजा के अलावा किसी भी अन्य टोल प्लाजा ने अभी तक प्रपत्र जमा नहीं कराए हैं।