{"_id":"628bce8c2648b67abd6e1975","slug":"despite-the-ban-polythene-is-being-used-indiscriminately-in-behat-saharanpur-news-mrt589869648","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद बेहट में धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का प्रयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद बेहट में धड़ल्ले से हो रहा पॉलीथिन का प्रयोग
विज्ञापन
सुधीर राणा
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहट (सहारनपुर)। सरकार द्वारा प्रतिबंधित किए जाने के बाद भी कस्बे में पॉलिथीन का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है। कचरे की प्रमुख समस्या भी पॉलिथीन व प्लास्टिक के कारण ही हो रही है। नगर पंचायत अभियान के नाम पर कागजी खानापूर्ति करती है।
बता दें, कि प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2018 में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पॉलिथीन पर प्रतिबंध लगाया गया था। प्रतिबंध लगने के साथ ही कस्बे में नगर पंचायत द्वारा शुरुआती अभियान के दौरान पॉलिथीन जब्त करने की कार्रवाई की गई थी, इसके बाद भी पॉलिथीन को लेकर नगर पंचायत द्वारा औपचारिक अभियान चलाया गया। शुरुआती अभियान के दौरान एक बारगी तो पॉलिथीन के प्रयोग में कमी देखी गई, लेकिन जैसे ही नगर पंचायत और प्रशासनिक स्तर से अभियान के नाम पर मात्र औपचारिकता पूरी की जाने लगी, उससे फिर पॉलिथीन का चलन पहले की तरह ही शुरू हो गया। कस्बे में पॉलिथीन के कारण नालियां और नाले अट जाते है, जिससे गंदगी फैलती है। पॉलिथीन के प्रयोग को रोकने के लिए प्रभावी अभियान चलाने की जरूरत है।
दुकानदार और खरीदार समझें अपनी जिम्मेदारी
व्यापारी मुकेश चुघ का कहना है कि पॉलिथीन पर सरकार की ओर से रोक है। ऐसे में दुकानदारों व लोगों को इसके उपयोग के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझना चाहिए। लोगों को कपड़े या कागज की थैली का उपयोग करने की आदत डालनी चाहिए।
विज्ञापन
प्रशासन करता है केवल कागजी खानापूर्ति
गन्ना विकास समिति बेहट के चेयरमैन सुधीर राणा का कहना है कि नगर पंचायत व प्रशासन की ओर से पॉलीथिन के प्रयोग को रोकने के लिए केवल कागजी खानापूर्ति की जाती है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई कर जुर्माना वसूला जाना चाहिए।
बीमारियों की चपेट में आ रहे लोग
चिकित्सक डॉ. संजय चौहान कहते हैं कि कस्बे और गांव देहात में रोक के बावजूद भी पॉलिथीन का उपयोग बढ़ रहा है। पॉलिथीन के नष्ट नहीं होने से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे लोग श्वास व त्वचा से संबंधित बीमारियों की चपेट में आ रहे है।
समय-समय पर दुकानदारों व अन्य के खिलाफ कार्रवाई की जाती है। जल्द ही पुन: अभियान चलाकर पॉलिथीन का उपयोग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
-वीरज कुमार त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बेहट

मुकेश चुघ- फोटो : SAHARANPUR

डा संजय चौहान- फोटो : SAHARANPUR

बेहट में ग्राहक को पॉलीथिन में फल डालकर देता विक्रेता- फोटो : SAHARANPUR