{"_id":"5f5d13328ebc3e50b34ce6dc","slug":"deshhit-first-for-bjp-aggarwal-saharanpur-news-mrt5010143197","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के लिए देशहित सबसे पहले: अग्रवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के लिए देशहित सबसे पहले: अग्रवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के लिए देशहित सबसे पहले: अग्रवाल
सहारनपुर। भाजपा के नगर और देहात विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियों और संयोजकों के वर्चुअल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि भाजपा के लिए देशहित सर्वोपरि है।
शनिवार को आयोजित वर्चुअल प्रशिक्षण में मेरठ से सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि भाजपा संगठन की संरचना का निरंतर पुनर्गठन करती है। इसी के तहत प्रत्येक तीन वर्ष में सदस्यता अभियान चलाया जाता है। बूथ से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया से होता है। भाजपा ही एक ऐसा राजनीतिक दल है, जिसमें आम कार्यकर्ता को बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक की जिम्मेदारी दी जाती है। भाजपा के लिए देशहित सबसे पहले है। पैकफेड चेयरमैन सूर्यप्रकाश पाल ने सेक्टर प्रभारियों और संयोजकों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। वर्चुअल बैठक में महापौर संजीव वालिया, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व विधायक राजीव गुंबर, लाजकृष्ण गांधी, कुलबीर राणा, दिनेश सेठी, हेमंत अरोड़ा, गौरव गर्ग, अमित वर्मा, केएल अरोड़ा, किशोर शर्मा, मुकेश चौधरी, योग चुघ, विपिन कुमार, शीतल विश्नोई शामिल रहे।
14 सितंबर को होगा रक्तदान शिविर
सहारनपुर। पार्टी कार्यालय पर आयोजित भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में क्षेत्रीय मंत्री चेतन सैनी, जिला संयोजक विपिन सिरोही, उपाध्यक्ष दीपक सैनी ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इसके तहत युवा मोर्चा 14 सितंबर को रक्तदान शिविर का आयोजन करेगी, जिसमें 70 कार्यकर्ता रक्तदान करेंगे। इस दौरान सागर चौधरी, विशाल देव, अश्वनी कोरी, बिजेंद्र सैनी, विनय सैनी, राजदीप, रोहित, भगत सिंह मौजूद रहे।