फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya targeted Congress, BSP and SP and said that in our governments the whole society develops

सहारनपुर दौरा: केशव प्रसाद मौर्य बोले- विकास देख विपक्ष में बौखलाहट, पूर्व की सरकारों ने दिया भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी

Wed, 08 Dec 2021 08:53 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Wed, 08 Dec 2021 08:53 PM IST
सार

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस, बसपा और सपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा पुरानी सरकारों में भ्रष्टाचार व गुंडागर्दी होती थी लेकिन, हमारी सरकारों में सिर्फ सर्व समाज का विकास होता है।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya targeted Congress, BSP and SP and said that in our governments the whole society develops
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार में सर्व समाज का विकास देखकर विपक्ष बौखलाया हुआ है। इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 325 से अधिक सीटें जीतकर फिर से प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएगी। इसके साथ ही सपा, बसपा व कांग्रेस सहित अन्य दलों की प्रदेश से पूरी तरह विदाई होगी। भाजपा सरकारों ने सुशासन दिया है, जबकि पूर्व की सरकारों ने जनता को गुंडागर्दी, भय और भ्रष्टाचार का माहौल दिया था। 

विज्ञापन

 
सहारनपुर में मानकमऊ स्थित बस स्टैंड के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनपद में 345 करोड़ रुपये की 94 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसके साथ ही जनसभा में उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। डिप्टी सीएम मौर्य ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में पुलिस भी अपराधियों से डरती थी और शाम के पांच बजते ही चौकियों पर ताले लग जाते थे। बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। डर के मारे लोग प्रदेश से पलायन कर रहे थे। प्रदेश में योगी सरकार बनने के बाद अपराधियों का खात्मा हुआ है। जनता अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है। पूर्व की सरकारों में कुछ जिलों में विकास होता था, लेकिन हमारी सरकार में बिना किसी भेदभाव के प्रदेश के सभी 75 जिलों में विकास कार्य किए जा रहे हैं। पूरे प्रदेश में सड़कों को दुरुस्त कराया गया और हाईवे का जाल बिछा है। 
विज्ञापन


केंद्र की मोदी व प्रदेश की योगी सरकार के कार्यकाल में देश के साथ ही उत्तर प्रदेश की पूरी दुनिया में अलग पहचान बनी है। डबल इंजन की सरकारों से प्रदेश का विकास हुआ है। पूर्व सरकारों में विपक्षी दलों के नेता अपनी तिजोरियां भरने में लगे रहते थे। लेकिन, अब योजनाओं का लाभ सीधे पात्र को मिलता है। इसी वजह से विपक्ष की बौखलाहट बढ़ती जा रही है। विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं है। सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारों ने जातिवाद फैलाया, जबकि भाजपा सरकारों ने सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास के अपने नारे के साथ काम किया है। कोरोना काल में नागरिकों को बचाने का काम किया गया। इसके साथ ही 122 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। संकट इस घड़ी में नागरिकों को नि:शुल्क राशन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार

डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा सरकारों के कार्यकाल में सेना ने पाकिस्तान और चीन को भी मुंहतोड़ जवाब दिया है। भाजपा सरकारें न्यायालय के फैसले का सम्मान करते हुए अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर बनवा रही है। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा हो या फिर प्रयागराज का कुंभ मेला, सभी को भव्य रूप से संपन्न कराया गया है। सहारनपुर की विधानसभा नंबर एक सीट बेहट क्षेत्र में मां शाकंभरी देवी का मंदिर है। हर बार की तरह इस बार भी मां के दर्शन कर चुनावी शंखनाद होगा। मां के आशीर्वाद से प्रदेश की आखिरी सीट 404 सोनभद्र तक कमल खिलेगा। 

विकास और सुशासन चुनाव का मुद्दा होगा : केशव 
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा 2022 का विधानसभा चुनाव विकास और सुशासन के बल पर लड़ कर प्रचंड जीत हासिल करेगी। जनता भी विकास और सुशासन देख रही है। वो फिर से प्रदेश में योगी की सरकार बनाएंगी। विपक्ष के पास तो कोई मुद्दा ही नहीं है। सपा, बसपा, कांग्रेस, आरएलडी को जनता नकार चुकी है। इन सबको आराम चाहिए और हमें काम चाहिए।

यह भी पढ़ें: Bipin Rawat: नहीं रहे सीडीएस बिपिन रावत, खबर सुनते ही गुरु हरवीर शर्मा को लगा गहरा सदमा

जनसभा में उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर निधाना साधा। उन्होंने केंद्र की मोदी और सूबे की योगी सरकार की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने कहा हमारा लक्ष्य विकास है। हम विकास के मुद्दे की बात करते हैं। विकास और सुशासन हमारी सरकार का संकल्प है। सहारनपुर हो या अंतिम सीट सोनभद्र, गाजियाबाद हो या गाजीपुर, बागपत हो या बलिया, हमने सभी 75 जिलों में विकास किया है। विकास के मुद़्दे पर चुनाव लड़ा जाएगा। मौर्य ने कहा कि वो एकजुट होकर 2014, 17 और 2019 के चुनाव हार चुके हैं। अब 2022 में भी जनता उन्हें नकार देगी। 100 प्रतिशत वोट में 60 प्रतिशत हमारा है, बाकी 40 में बंटवारा है और इस बंटवारे में भी हमारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed