फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Departments set up stalls at the mega camp, registered and provided benefits to eligible people.

Saharanpur News: मेगा शिविर में विभागों ने लगाए स्टॉल, पंजीकरण कर दिया पात्रों को लाभ

Sun, 22 Feb 2026 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Departments set up stalls at the mega camp, registered and provided benefits to eligible people.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सहारनपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जनमंच सभागार में मेगा शिविर लगाया गया। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। पात्रों को विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया गया। जनपद न्यायाधीश सतेंद्र कुमार, जिलाधिकारी मनीष बंसल, एसएसपी अभिनंदन, नगर आयुक्त शिपू गिरि ने अपने-अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वयं सहायता समूह, स्वास्थ्य विभाग, एनआरएलएम आदि विभागों ने स्टॉल लगाए।
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिव्यांग विभाग की ओर से दृष्टिबाधित बालिका विद्यालय और बचपन डे केयर सेंटर के बच्चों ने शानदार प्रस्तुति दी। अपर जिला जज शाश्वत पांडेय ने कहा कि पात्रों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े इस बात का सभी को ध्यान रखना चाहिए। विभिन्न योजनाओं के लिए लाभार्थियों ने विभागों के स्टॉलों पर पंजीकरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राधिकरण के सचिव पप्पू कुमार सिंह ने शिविर में निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। पुरुष के लिए तीन लाख वार्षिक आय तक के व्यक्ति निशुल्क कानून सहायता प्राप्त कर सकते हैं। महिला, बच्चे, बुजुर्ग, आदिवासी, एससी, एसटी के लिए विधिक सहायता के लिए कोई आय सीमा नहीं है। इस अवसर पर जिला जज विकास गुप्ता, अपर जिला जज पिंकू कुमार, अपर जिला जज मनीष कुमार, त्रिभुवन नाथ, मोहित शर्मा न्यायाधीश समेत जिला न्यायालय के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed