फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Department will not supply vaccine to private hospitals

निजी अस्पतालों को वैक्सीन की आपूर्ति नहीं करेगा विभाग

Sat, 01 May 2021 12:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Department will not supply vaccine to private hospitals
सहारनपुर। निजी अस्पतालों को अब कोविड वैक्सीन की आपूर्ति चिकित्सा विभाग नहीं करेगा। यदि वह टीकाकरण जारी रखना चाहते हैं तो उन्हें अपने स्तर से कंपनी से सीधे वैक्सीन खरीदनी होगी।
विज्ञापन

जनपद में टीकाकरण के लिए 17 निजी अस्पतालों को अनुमति है। अभी तक उक्त अस्पतालों को चिकित्सा विभाग 150 रुपये की दर से वैक्सीन उपलब्ध करा रहा था। 150 रुपये की वैक्सीन लेकर निजी अस्पताल 250 रुपये में वैक्सीन लगा रहे थे। यानी 100 रुपये उनका अपना खर्च था। मगर केंद्र सरकार ने नया आदेश जारी किया है, जिसमें निजी अस्पतालों केे अब चिकित्सा विभाग के माध्यम से वैक्सीन नहीं मिलेगी। शासन के आदेश के बाद विभाग ने सभी निजी अस्पतालों से वैक्सीन का हिसाब मांगा है। अस्पतालों को 30 अप्रैल की शाम तक सीएमओ कार्यालय में हिसाब देने को कहा है, जिसमें लिखकर देना होगा कि कितनी वैक्सीन अभी तक खरीदी गई और कितनी लगी हैं। यदि वैक्सीन बची है तो वह भी वापस ली जा रही है।
विज्ञापन

उधर, सीएमओ डॉ. बीएस सोढ़ी ने बताया कि ऐसा शासन के आदेश पर किया जा रहा है। अब से निजी अस्पतालों के लिए विभाग वैक्सीन नहीं देगा। यदि वह टीकाकरण जारी रखना चाहते हैं तो कंपनी से सीधे वैक्सीन खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed