फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deobandi Ulma advised the UP chief minister

देवबंदी उलमा ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी सलाह

Thu, 23 Mar 2017 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 23 Mar 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
Deobandi Ulma advised the UP chief minister
मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के देवबंद में महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम समेत देवबंदी उलमा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद महंत आदित्यनाथ की जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसलिए वे सभी को साथ लेकर चलें।    
विज्ञापन

  
रविवार को महंत आदित्यनाथ के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि संस्था गैर सियासी इदारा है, जो किसी भी राजनीतिक मामले में टिप्पणी नहीं करती।
विज्ञापन


जहां तक योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनने का सवाल है तो यह आवामी राय है। इसलिए योगी आदित्यनाथ को आवामी राय का सम्मान करते हुए सबको साथ लेकर चलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन के प्रभारी मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।

योगी आदित्यनाथ ने सीएम के तौर पर सबको साथ लेकर चलने की शपथ ली है। इसलिए वह इसका मान रखें और ऐसी कोई बात न करें जिससे किसी भी वर्ग को तकलीफ पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed