{"_id":"58cece334f1c1b2e4a1a126b","slug":"deobandi-ulma-advised-the-up-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवबंदी उलमा ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी सलाह ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंदी उलमा ने सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दी सलाह
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Thu, 23 Mar 2017 06:05 PM IST
विज्ञापन
मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के देवबंद में महंत आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने पर इस्लामिक शिक्षण संस्था दारुल उलूम समेत देवबंदी उलमा ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद महंत आदित्यनाथ की जिम्मेदारी बढ़ गई है। इसलिए वे सभी को साथ लेकर चलें।
रविवार को महंत आदित्यनाथ के प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने पर इस्लामी तालीम के सबसे बड़े मरकज दारुल उलूम के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी बनारसी ने कहा कि संस्था गैर सियासी इदारा है, जो किसी भी राजनीतिक मामले में टिप्पणी नहीं करती।
जहां तक योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनने का सवाल है तो यह आवामी राय है। इसलिए योगी आदित्यनाथ को आवामी राय का सम्मान करते हुए सबको साथ लेकर चलना चाहिए।
विज्ञापन
दारुल उलूम जकरिया के वरिष्ठ उस्ताद एवं फतवा ऑनलाइन के प्रभारी मौलाना मुफ्ती अरशद फारुकी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने बीजेपी को प्रचंड बहुमत दिया है। जिसके बाद भारतीय जनता पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
योगी आदित्यनाथ ने सीएम के तौर पर सबको साथ लेकर चलने की शपथ ली है। इसलिए वह इसका मान रखें और ऐसी कोई बात न करें जिससे किसी भी वर्ग को तकलीफ पहुंचे।