फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Women will get entry in Darul Uloom through pass, visitor pass leaked

Deoband: दारुल उलूम में महिलाओं को पास से मिलेगा प्रवेश, लीक हुआ विजिटर पास

Mon, 21 Oct 2024 08:46 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सहारनपुर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 21 Oct 2024 08:46 PM IST
सार

संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि वायरल पास केवल प्रारुप है। यह किसने लीक किया, इसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल महिलाओं के संस्था में प्रवेश पर फैसला नहीं लिया गया है।

विज्ञापन
Deoband: Women will get entry in Darul Uloom through pass, visitor pass leaked
लीक हुआ विजिटर पास। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इस्लामी तालीम के प्रमुख केंद्र दारुल उलूम में महिलाओं के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। संस्था ने महिलाओं को प्रवेश देने के लिए एंट्री पास तैयार किया है, जो कि सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें कहा गया कि दारुल उलूम ने प्रतिबंध को समाप्त कर दिया है। हालांकि प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि एंट्री पास लीक हुआ है, यह केवल प्रारुप है। अभी प्रवेश के मुद्दे पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

 

बता दें, कि दारुल उलूम प्रबंधन ने 17 मई को संस्था में महिलाओं की एंट्री को बैन किया था। तर्क दिया था कि महिलाएं यहां आकर फोटोग्राफी करती हैं और रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर रही हैं। इससे संस्था की बदनामी हो रही है। साथ ही इससे छात्रों की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। प्रतिबंध हटाने को लेकर हाल ही के दिनों में संस्था ने नए नियमों के साथ प्रवेश की अनुमति दिए जाने के संकेत दिए थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को सोशल मीडिया पर विजिटर पास (आगंतुक पास) वायरल हो गया, जिसके साथ बताया जा रहा है कि दारुल उलूम ने प्रतिबंध को समाप्त कर करते हुए महिलाओं को संस्था में घूमने की इजाजत दे दी है। इसमें नियम भी लिखे हुए हैं।
विज्ञापन

हालांकि पास वायरल होने के बाद संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी ने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल पास केवल एक प्रारुप है। यह किसने लीक किया, इसकी जांच कराई जा रही है। फिलहाल महिलाओं के संस्था में प्रवेश को लेकर कोई आखिरी फैसला नहीं लिया गया है। सोशल मीडिया पर भ्रामक बातें फैलाई जा रही हैं, जो सरासर गलत हैं।
 

वायरल पास में यह हैं नियम
सोशल मीडिया पर जो पास वायरल हो रहा है, उसमें विजिटर नियुक्ति अधिकारी को पैन कार्ड, आधार कार्ड या वोटर आईडी जमा करानी होगी। इसमें बनाए गए कॉलम में विजिटर का नाम, मोबाइल नंबर, पता, घूमने आने वाले सदस्यों की (महिला, पुरुष) संख्या आदि का पूरा ब्यौरा दर्ज करना होगा। महिलाओं को पर्दे में महरम (पति, अभिभावक या कोई पारिवारिक सदस्य जिससे पर्दा न हो) के साथ ही प्रवेश दिया जाएगा। संस्था के अंदर फोटोग्राफी और रील बनाने पर प्रतिबंध रहेगा, संस्था परिसर में बैठकर खाना खाने पर रोक रहेगी। पास की वैधता दो घंटे की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed