फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband: Two brothers who went down to the basement died due to electric shock

देवबंद में दर्दनाक हादसा: बेसमेंट में उतरे दो भाइयों की करंट की चपेट में आकर माैत, तड़प-तड़पकर दम तोड़ा

Wed, 31 Jul 2024 06:39 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 31 Jul 2024 06:39 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में करंट की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की माैत हो गई। मोहल्ला बड़जियाउलहक में यह घटना हुई है। सूचना पर माैके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
 

विज्ञापन
Deoband: Two brothers who went down to the basement died due to electric shock
करंट की चपेट में आकर दो भाइयों की माैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवबंद के मोहल्ला बड़जियाउलहक में करंट की चपेट में आकर दो सगे भाईयों की मौत हो गई। दोनों भाई घर के बाहर बेसमेंट (तलघर) में बैठा कबूतर पकड़ने के लिए नीचे उतरे थे। माना जा रहा है कि इसमें भरे पानी में करंट आ रहा था। जिसकी वजह से हादसा हुआ। पुलिस ने दोनों शवों को मोर्चरी भिजवा दिया है।

विज्ञापन


मोहल्ला बड़जियाउलहक निवासी नौशाद कुरैशी का बेटा उजैफ (14) और उमेर उर्फ सुफियान (10) घर के बाहर सड़क पार निर्माणाधीन बेसमेंट में भरे बरसाती पानी में पड़े मिले। लोगों ने उन्हें  देखकर शोर मचा दिया।

विज्ञापन

इस दौरान वहां भीड़ इकट्ठा हो गई। परिजन भी पहुंच गए। जिन्होंने उन्हें बाहर निकाला और चिकित्सक के यहां लेकर गए। चिकित्सक ने दोनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि दोनों भाई बेसमेंट में अंदर की तरफ बैठा कबूतर पकड़ रहे थे।

इस दौरान उसमें भरे पानी को निकालने के लिए लगाई गई मोटर से पानी में करंट आ गया और उसकी चपेट में आकर दोनों की मौत हुई है। सूचना पर सीओ अशोक सिसोदिया और इंस्पेक्टर संजीव कुमार मौके पर पहुंचे और पूछताछ करते हुए घटनास्थल का मुआयना किया।

शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि जिस जगह बच्चे पड़े मिले उस जमीन को एक बैंक ने लोन अदा न करने पर बंधक बनाया हुआ है। इसके स्वामी द्वारा उक्त जमीन में बेसमेंट तैयार कराया जा रहा था। लेकिन बैंक की कार्रवाई के चलते कार्य को बीच में ही रोक दिया गया।

नौशाद कुरैशी के पांच बेटे और एक बेटी है। मृतक उजैफ भाईयों में तीसरे नंबर और सुफियान सबसे छोटा था। दोनों की मौत की खबर मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सीओ अशोक सिसोदिया का कहना है कि दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed