फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband-Roorkee rail line construction started

देवबंद-रुड़की रेल लाइन का निर्माण शुरू

Sat, 02 Jul 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Deoband-Roorkee rail line construction started
जाटौल गांव में देवबंद-रुड़की रेल लाइन के निर्माण के लिए तैयार किया जा रहा अंडरपास। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देवबंद-रुड़की रेल लाइन परियोजना की बाधाएं दूर होने के बाद रेल लाइन निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। बंहेड़ा और जाटौल गांव में रेलवे ट्रैक के लिए मिट्टी डाल कर बेस बनाना प्रारंभ हो गया है। इन स्थानों पर पानी की निकासी के लिए पुलिया का भी निर्माण शुरू हो गया है। नई रेलवे लाइन में अधिग्रहीत भूमि का करीब 90 प्रतिशत किसानों को मुआवजा मिल गया है।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से रुड़की तक रेलवे लाइन बनाने की मांग दो दशक पुरानी है। पांच साल पहले केंद्र सरकार ने देवबंद से रुड़की तक नई रेल लाइन बनाने की घोषणा की थी। चार साल पहलेे इस नई रेलवे लाइन की परियोजना पर कार्य शुरू हो गया था। करीब 691 करोड़ की लागत की इस नई रेल लाइन परियोजना को 2021 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण काल और मुआवजे को लेकर किसानों से समझौते नहीं होने से काम बीच में रुक गया था। गत वर्ष से जिला प्रशासन भूमि अधिग्रहण और मुआवजे से संबंधित मामलों का निस्तारण कर रहा था। एसडीएम देवबंद दीपक कुमार ने बताया कि देवबंद-रुड़की रेल लाइन में मंझौल और दुनीचंदपुर में जमीन के मुआवजे का विवाद था, जिसे निपटा दिया गया है। 90 प्रतिशत किसानों को मुआवजा दे दिया गया है। बिजली लाइन की शिफ्टिंग का भी कार्य करीब पूरा हो गया है। अब कोई बाधा नहीं रही। रेलवे की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का कार्य भी लगातार जारी है। रेलवे ने गांव बंहेड़ा और जाटौल में रेलवे लाइन निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। इन दोनों स्थानों पर मिट्टी डाल कर ट्रैक के लिए बेस तैयार होने लगा है।
विज्ञापन

--
27.45 किलोमीटर बनेगी नई रेल लाइन
सहारनपुर। देवबंद से रुड़की तक 27.45 किलोमीटर लंबी यह रेलवे लाइन बननी है। जनपद सहारनपुर के 14 ग्रामों से 17 किलोमीटर रेलवे लाइन बनाई जाएगी। इन ग्रामों में 919 किसानों की 86.26 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है। हरिद्वार जनपद में करीब 11 किलोमीटर रेलवे लाइन बनाई जाएगी, जिसके लिए 11 ग्रामों के किसानों की 51 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
33 किलोमीटर दूरी हो जाएगी कम
सहारनपुर। देवबंद से रुड़की तक नई रेल लाइन बनने से यात्रियों को इसका लाभ होगा। दिल्ली से रुड़की तक की दूरी 33 किलोमीटर कम हो जाएगी। ट्रेन अभी तक रुड़की वाया टपरी होकर जाती है। नई लाइन बनने से देवबंद से सीधे रुड़की जाएगी। दूरी कम होने पर यात्रा में समय बचेगा और किराया भी कम होगा।
--
इन गांवों से होकर गुजरेगी ट्रेन
सहारनपुर। नई रेलवे लाइन जनपद के 14 ग्रामों जाटौल, मंझौल जबरदस्तपुर, नियामत, बंहेड़ा खास, माजरी, साल्हापुर, राजपुरउर्फ रामपुर, दुनीचंदपुर, असदपुर करंजाली, चकराम बाडी, दिवालहेड़ी, नूरपुर, देबवंद हदूद से होकर गुजरेगी।
--
--देवबंद-रुड़की रेलवे लाइन परियोजना में अब कोई बाधा नहीं है। भूमि अधिग्रहण का कार्य पूरा हो गया है। 90 प्रतिशत किसानों को मुआवजा दिया जा चुका है, शेष को देने की प्रक्रिया चल रही है। गांव बंहेड़ा और जाटौल में रेलवे लाइन के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

विवेक चतुर्वेदी
सिटी मजिस्ट्रेट, भूमि अध्याप्ति अधिकारी
सहारनपुर

देवबंद-रुड़की रेल लाइन के निर्माण के लिए बंहेड़ा गांव में मिट्टी डाल कर तैयार किया जा रहा बेस।

देवबंद-रुड़की रेल लाइन के निर्माण के लिए बंहेड़ा गांव में मिट्टी डाल कर तैयार किया जा रहा बेस।- फोटो : SAHARANPUR

बंहेड़ा गांव में देवबंद-रुड़की रेल लाइन का हो रहा निर्माण कार्य।

बंहेड़ा गांव में देवबंद-रुड़की रेल लाइन का हो रहा निर्माण कार्य।- फोटो : SAHARANPUR

देवबंद-रुड़की रेल लाइन के निर्माण के लिए बंहेड़ा गांव में मिट्टी डाल कर तैयार किया जा रहा बेस।

देवबंद-रुड़की रेल लाइन के निर्माण के लिए बंहेड़ा गांव में मिट्टी डाल कर तैयार किया जा रहा बेस।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed