{"_id":"627bb0c3ae2cf5033703e645","slug":"deoband-people-who-came-in-contact-with-arrest-bangladeshi-student-talha-on-the-radar-of-ats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देवबंद : तलहा के संपर्क में रहे लोगों की कुंडली खंगाल रही एटीएस, रिमांड पर हुए कई बड़े खुलासे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवबंद : तलहा के संपर्क में रहे लोगों की कुंडली खंगाल रही एटीएस, रिमांड पर हुए कई बड़े खुलासे
Wed, 11 May 2022 06:19 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, देवबंद/सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, देवबंद/सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Wed, 11 May 2022 06:19 PM IST
सार
एटीएस ने तलहा को तीन दिन रिमांड पर लिया था, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। वहीं अब तलहा के भारतीय दस्तावेज बनवाने और उसके संपर्क में रहे लोग भी एटीएस की रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार छात्र तलहा
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवबंद में बांग्लादेश निवासी तलहा तालुकदार बिन फारुक को तीन दिन की रिमांड पर लेकर एटीएस ने पूछताछ की, जिसमें एटीएस को कई अहम सुराग मिले हैं। आरोपी तलहा के संपर्क में रहे लोग एटीएस की रडार पर आ गए हैं, जिनसे एटीएस जल्द ही पूछताछ कर सकती है।
विज्ञापन
बांग्लादेश के गांव बरगुआली थाना दाउदकंदी जिला कुम्मिला डिवीजन चटाग्राम निवासी तलहा तालुकदार बिन फारुक पुत्र फखरुज्जमा बीते पांच सालों से पहचान बदलकर देवबंद में रह रहा था। एटीएस ने 29 अप्रैल को उसे देवबंद के एक मदरसे से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: हाथ धोने की चाह में जिंदगी से धोया हाथ: गंगनहर में डूबी छात्रा का दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग, किनारे खड़े परिजनों की आंखे पथराईं
विज्ञापन
इसके पास से बांग्लादेशी करेंसी, संदिग्ध दस्तावेज बरामद हुए थे, साथ ही उसके पास से मिले मोबाइल फोन कॉल डिटेल के आधार पर पता चला था कि आरोपी बांग्लादेश निवासी कई लोगों के संपर्क में था। एटीएस ने रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया था।
अब एटीएस ने तलहा को तीन दिन रिमांड पर लिया था, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में तलहा ने एटीएस को कई अहम जानकारियां दी हैं। इसके बाद कई अन्य लोग भी एटीएस की रडार पर आ गए हैं, जिनसे एटीएस पूछताछ करने के साथ ही गिरफ्तार भी कर सकती है।
दस्तावेज बनाने वालों पर भी कार्रवाई तय
सूत्रों का कहना है कि तलहा के भारतीय दस्तावेज बनवाने लोग भी एटीएस की रडार पर आ गए हैं, जिन पर कार्रवाई होना तय है। इस बिंदु पर भी एटीएस को अहम सुबूत मिले हैं। वहीं, सीओ दुर्गा प्रसाद तिवारी का कहना है कि रिमांड के बाद तलहा को वापस जेल भेज दिया गया है। एटीएस की पूछताछ के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।