फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband news: Farmer returning from sugar mill dies after being crushed under tractor

देवबंद में दर्दनाक हादसा : शुगर मिल में गन्ना डालकर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत

Sat, 08 Jan 2022 01:15 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद
न्यूज डेस्क अमर उजाला, सहारनपुर/देवबंद Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 08 Jan 2022 01:15 PM IST
सार

देवबंद में शुगर मिल में गन्ना डाल कर लौट रहे किसान की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। हादसा ट्रैक्टर ट्रॉली के अचानक पलट जाने के कारण हुआ। 

विज्ञापन
Deoband news: Farmer returning from sugar mill dies after being crushed under tractor
accident news - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के देवबंद में ट्रैक्टर ट्राली द्वारा देवबंद शुगर मिल में गन्ना डालकर लोट रहे किसान की देर रात अचानक ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने के कारण मौत हो गई।
विज्ञापन


देवबंद कोतवाली के गांव कपूरी गोविंदपुर निवासी 47 वर्षीय किसान संदीप यादव शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे त्रिवेणी शुगर मिल में ट्रैक्टर टॉली द्वारा गन्ना डाल कर लौट रहा था। 
विज्ञापन


जब वह देवबंद झबरेड़ा मार्ग पर स्थित भनेड़ा खास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो अंधेरे व मौसम खराब होने के कारण अचानक ट्रैक्टर ट्रॉली सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गई। जिससे ट्रैक्टर चला रहे चालक किसान संदीप यादव की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौके पर ही  मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  चुनाव 2022 : सपा रालोद के बीच पश्चिमी यूपी की इस महत्वपूर्ण सीट पर खींचतान, जयंत का दावा माना जा रहा मजबूत 

देर रात हुए हादसे की जानकारी राहगीर द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से द्वारा शव को ट्रैक्टर के नीचे से निकाला। 

परिजन बगैर किसी कानूनी कार्रवाई के मृतक किसान के शव को अपने साथ ले गए। कोतवाल ने बताया कि हादसा मौसम खराब और अंधेरे के कारण हुआ। 

उधर, अचानक किसान की मौत होने के कारण उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed