फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deoband eyes set on intelligence

देवबंद पर टिकी हैं खुफिया नजरें

Sat, 07 May 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 07 May 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, एसटीएफ और देवबंद पुलिस के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किए गए संदिग्ध आतंकी शाकिर अंसारी के संपर्क में रहने वाले युवकों की चिन्हित कर खुफिया एजेंसियां उनकी गतिविधियों की पड़ताल में जुटी हैं।
विज्ञापन


जांच एजेंसियों को आशंका है कि संदिग्ध आतंकी के प्रभाव में कुछ नौजवान नहीं आ गए हो। ऐसे में खुफिया एजेंसियाें की नजरें पूरी देवबंद पर टिकी हुई है। 
विज्ञापन


देवबंद के त्रिपुर बाला सुंदरी मेले और दिल्ली दहलाने की साजिश रचने वाले संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार करने के बाद अब पुलिस की निगाह उसके मददगारों और उसके संपर्क में रहने वालों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देवबंद से गिरफ्तार शाकिर अंसारी यहां कई युवकों से संपर्क साधे हुआ था। पुलिस पड़ताल में यह बात सामने आई है कि वह बेहद भड़काऊ भाषणों के वीडियो भी नौजवानों को दिखाता और सुनाता था।

ऐसे में खुफिया एजेंसियां इस आशंका से इनकार नहीं कर रही है कि कुछ युवक उसके प्रभाव में आ गए हो। ऐसे में उन युवकों को चिन्हित किया जा रहा है जो उसके नजदीक थे।

दरअसल, दिल्ली से लौटकर आने के बाद शाकिर अंसारी ने यहां ठेली लगाना शुरू किया था। खाली समय मिलने पर वह युवकों से बातचीत करता था। हालांकि पुलिस ने किसी ऐसे युवक को चिन्हित नहीं किया है कि जो उसके प्रभाव में दिखाई दे।  

संदिग्ध तीन आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद भी अब तक पुलिस के हाथ वह लैपटॉप नहीं आया है, जिसमें आतंकियों से जुड़ी अहम जानकारियां हैं। यह माना जा रहा है कि दिल्ली से फरार होने के दौरान वह लैपटॉप शाकिर के पास है।

मगर, पूछताछ में अब तक उसने लैपटॉप के बारे में कोई सूचना नहीं दी है। उधर, उसके मोबाइल से भी काफी अहम जानकारियां मिलने की उम्मीद है। ऐसे में पुलिस लैब की रिपोर्ट के इंतजार में है।

पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि मुशायरे की रात में भी  शाकिर अंसारी बाला सुंदरी मेले में मौजूद था। उस कार्यक्रम में मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी विधायक सुरेश राणा सहित अन्य लोग मंच पर थे।


उस दिन ज्यादा भीड़ होने के कारण वह वापस लौटा था। यह बात तो सामने आ चुकी है कि आतंकियों के निशाने पर देवबंद का मेला था।  

डीआईजी डा. अशोक कुमार राघव ने पूरे मंडल में पुलिस को अलर्ट जारी कर दिया है। देवबंद के संदिग्ध के पकड़े जाने से पश्चिमी यूपी में खलबली है। ऐसे में डीआईजी ने शामली,  मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में पुलिस को अलर्ट रहने और संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed