{"_id":"6502000a7e913d95b6025974","slug":"dengue-outbreak-increases-further-eight-new-patients-found-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-9466-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: डेंगू का प्रकाेप और अधिक बढ़ा, आठ नए मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: डेंगू का प्रकाेप और अधिक बढ़ा, आठ नए मरीज मिले
विज्ञापन
-अब डेंगू मरीजों की संख्या पहुंची 100 के पार
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। जिले में डेंगू का प्रकोप और अधिक बढ़ गया है। बुधवार को डेंगू के आठ नए मरीज मिले। जबकि कई मरीज राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंच गया है।
जिले में वायरल बुखार लोगों को तेजी के साथ गिरफ्त में ले रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। हालात यह है कि एसबीडी जिला अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटाकर उनका इलाज किया जा रहा है। यहीं नहीं डेंगू ने भी डंक तेज कर दिया। बुधवार को डेंगू के जो मरीज मिले हैं, वह शहर में शारदा नगर, अलीपुरा और देहात में सरसावा, रामपुर मनिहारान व छुटमलपुर के रहने वाले हैं। अब डेंगू मरीजों का आंकड़ा 102 तक पहुंच गया है।
-- -- -- -
ब्रेन हेमरेज से हुई किशोरी की मौत
सरसावा। सैदपुरा रोड निवासी संजय घावरी की बेटी अपूर्वा की मौत ब्रेन हेमरेज से हुई। पिता संजय ने बताया कि अपूर्वा मंगलवार को स्कूल में परीक्षा देने के बाद जब घर आई तो उसे कुछ बुखार की शिकायत हुई। इसके बाद उसे सरसावा में एक निजी चिकित्सक को दिखाया, लेकिन कोई आराम नहीं लगा। ब्रेन हेमरेज के चलते बेटी की मौत हुई।