फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Dengue confirmed in nine people, 32 fever patients arrived in 22 camps

नौ लोगों में डेंगू की पुष्टि, 22 शिविरों में बुखार के 32 मरीज पहुंचे

Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in nine people, 32 fever patients arrived in 22 camps
संचारी रोगों पर नियंत्रण को बुधवार को भी स्वास्थ्य शिविर आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर।
जनपद में बुधवार को नौ मरीजों की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। साथ ही संचारी रोगों जैसे डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया की रोकथाम के लिए 22 जगहों पर लगे स्वास्थ्य शिविरों में बुखार के 32 मरीज इलाज कराने पहुंचे। सभी 32 मरीजों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे।
बुधवार को नौ और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई। अभी तक जनपद में डेंगू के 357 मरीज मिल चुके हैं। जनपद स्तरीय एवं ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य टीमों ने ब्लॉक रामपुर मनिहारान के गांव हुसैनपुर, हरड़ेकी, ब्लॉक बलिया खेड़ी के गांव वाजिदपुर, रूपड़ी, उनाली, छपरेड़ी ,नंदी, फिरोजपुर, शेरपुर, परागपुर, ब्लॉक पुवांरका के गांव उग्राहु, घाना खंडी, ब्लॉक देवबंद के गांव राजपुर व सहारनपुर नगर के मोहल्ला हकीकतनगर, विनोद विहार, नवीननगर, चंद्रनगर, आवास विकास, गिल कॉलोनी, विवेक विहार, राजविहार, पवन विहार में स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया। शिविरों के दौरान संबंधित क्षेत्रों में एटी लार्वा का छिड़काव भी किया। शिविरों में 170 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें बुखार के 32 मरीज शामिल रहे। सभी 32 मरीजों के खून के नमूने भी जांच के लिए भेजे। टीमों के द्वारा 1882 घरों पर जाकर 7585 लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

- वर्जन -
विभाग लगातार स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर रहा है, इनमें मरीजों को परामर्श, जांच और दवाएं दी जा रही हैं। अब बुखार पर काफी नियंत्रण है। शिविरों में भी कम मरीज पहुंच रहे हैं। बीमारियों से बचने के लिए लोगों को सावधानियां बरतनी चाहिए। - डॉ. संजीव मांगलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed