फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration of ASP workers for the release of Maulana Kaleem

मौलाना कलीम की रिहाई को आसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Sat, 09 Oct 2021 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of ASP workers for the release of Maulana Kaleem
चिलकाना रोड़ पर मौलाना कलीम को छोड़े जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्य - फोटो : SAHARANPUR
मौलाना कलीम की रिहाई को आसपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
विज्ञापन

सहारनपुर। धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार किए गए मौलाना कलीम सिद्दीकी की रिहाई की मांग को लेकर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

शुक्रवार को आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी के कार्यकर्ता अरबी मदरसा पर इकट्ठा हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट जाना था, जहां जिलाधिकारी को राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौंपा जाना था। मगर कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट आने के बजाय गोल कोठी पहुंचे। यहां ज्ञापन लेने के लिए एएसपी प्रीति यादव पहुंची, जिनको ज्ञापन सौंपा गया। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष कर्णवीर सिंह ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि मौलाना कलीम सिद्दीकी इस्लामिक शिक्षा के विद्वान हैं। मौलाना पर लगाए धर्मांतरण कराने के आरोप पूरी तरह बेबुनियाद हैं। वह हमेशा संविधान को मानने वाले और कानून का पालन करने वाले रहे हैं। आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के इशारे पर मौलाना कलीम को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पीछे साजिश यह है कि मुस्लिम सड़क पर उतरें और उन पर सख्त कार्रवाई की जा सके, जिससे प्रदेश का माहौल खराब हो। मगर आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी ऐसा होने नहीं देगी। निर्दोषों को रिहा कराने के लिए पार्टी कानून के दायरे में रहते हुए हर संभव कदम उठाएगी। पार्टी मांग करती है कि मौलाना कलीम को रिहा किया जाए और उनके खिलाफ साजिश रचने वालों पर कार्रवाई हो।

चिलकाना रोड़ पर मौलाना कलीम को छोड़े जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्य

चिलकाना रोड़ पर मौलाना कलीम को छोड़े जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के कार्य- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed