{"_id":"611ab3028ebc3e42bd023584","slug":"demonstration-in-collectorate-demanding-caste-census-saharanpur-news-mrt5520873107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातिगत जनगणना की मांग को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातिगत जनगणना की मांग को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करते आजाद समाज पार्टी के पदाधिकारी
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। जातिगत जनगणना की मांग के लिए आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलेक्टर एसएन शर्मा को सौंपा।
आसपा के जिलाध्यक्ष कर्मवीर ने कहा 1931 के बाद से देश में जातिगत आधार पर जनगणना नहीं हुई है। 2011 की जनगणना में जातिगत आंकड़े इकट्ठा किए थे, उन्हें अभी तक सार्वजनिक नहीं किया है। उन्होंने कहा कि सरकार जातिगत आंकड़े आने के बाद समाज के बंटने की बात कह रही है जो कि गलत है। बल्कि जातिगत जनगणना से स्थिति स्पष्ट होगी कि समाज में किस वर्ग की कितनी जनसंख्या है और उसकी भागीदारी क्या है। सरकार को जनसंख्या के आधार पर अलग-अलग वर्गों का विकास करने में सहयोग मिलेगा। सरकार ऐसा करना नहीं चाहती है।
उन्होंने कहा जब तक निचले तबके का विकास नहीं होगा, तब तक देश का विकास असंभव है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद को ओबीसी बताते हैं तो फिर जातिगत जनगणना से क्यों कतराते हैं। आजाद समाज पार्टी जातिगत जनगणना की मांग को लेकर जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रही है। यदि मांग नहीं मानी तो आजाद समाज पार्टी और भीम आर्मी भारत एकता मिशन देश में आंदोलन करने को मजबूर होगी। इसमें मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल, मेहताब अली, चौधरी इजहार बबलू, डॉ. कलीम अहमद, प्रवीण गौतम, राजन गौतम, भूरा सिंह, रोहन कुमार, राज कुमार, बबलू जाटव, कस्तूरी गौतम, प्रदीप जाटव आदि मौजूद रहे।