फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demonstration at Chief Engineer's office regarding demands

Saharanpur News: मांगों को लेकर मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन

Fri, 25 Nov 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Demonstration at Chief Engineer's office regarding demands
मुख्य अभियंता विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन करते अधिकारी व कर्मचारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विभिन्न मांगों को लेकर विद्युत निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों ने मुख्य अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान ऊर्जा निगम के शीर्ष प्रबंधन के नकारात्मक रवैये के खिलाफ नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मचारी दिल्ली रोड मवींकला स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय पर एकत्रित होकर जमकर नारेबाजी की। समिति पदाधिकारियों का कहना है कि तेलंगाना, पंजाब, दिल्ली व उड़ीसा सरकार के आदेश की तरह ऊर्जा निगमों के सभी संविदाकर्मियों को नियमित किया जाए। वाह्य सेवा प्रदाता द्वारा संविदा कर्मियों के ईपीएफ भुगतान में किए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की जाए। साथ ही घोटाले की धनराशि वाह्य सेवा प्रदाता से वसूली जाए। उत्पादन निगम में अप्रैल 2020 से रुके हुए उत्पादन प्रोत्साहन भत्ता को बहाल और रियायती बिजली की सुविधा पूर्ववत जारी रखी जाए। प्रदर्शन करने वालों में अक्षय कुमार, पंकज कुमार, आदित्य कुमार, कार्तिक गुप्ता, सुरेंद्र भंडारी, रोबिन शर्मा, एके शर्मा, नवल कुमार, शिवम शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed