फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand to retain the cuts made on the Delhi-Dehradun Expressway.

Saharanpur News: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बनाए कट यथावत रखने की मांग

Mon, 20 Jul 2026 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Demand to retain the cuts made on the Delhi-Dehradun Expressway.
बिहारीगढ़ में हुए कार्यक्रम में भाजपाइयों ने मंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिहारीगढ़। सुंदरपुर और खुशहालीपुर खुर्द में भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार में संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास राज्य मंत्री जसवंत सैनी को ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगें रखी, साथ ही मंत्री और जिलाध्यक्ष अजित सिंह राणा का स्वागत भी किया।
नाथीराम राणा के कैंप कार्यालय पर हुए समारोह में राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने प्रत्येक बूथ समिति को सक्रिय करने, नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने तथा सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान नाथी राम राणा ने जसवंत सैनी को ज्ञापन सौंपकर सुंदरपुर फ्लाईओवर से पहले दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे पर बनाए गए कट को यथावत रखने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह कट सुंदरपुर सहित आसपास के अनेक गांवों के लोगों तथा मां शाकंभरी सिद्धपीठ आने-जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि इसे बंद किया गया तो क्षेत्र की जनता को लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी और भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। अध्यक्षता पूर्व प्रधान त्रिलोक सिंह और संचालन कमल सिंह राठौर ने किया। इस दौरान पूर्व विधायक नरेश सैनी, बिजेंद्र कश्यप, साहब सिंह पुंडीर, सोनेंद्र राणा, मंडल अध्यक्ष अमित सेन, यशपाल प्रजापति, दर्शन सिंह राठौर, बाबूराम राठौर, सौरभ राणा, लेखराम राणा, करणवीर सिंह, सुदेश, कीरत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed