{"_id":"630fadb1155bf13b7101cb20","slug":"demand-money-by-making-fake-facebook-id-of-mla-saharanpur-news-mrt6033055199","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी का नया ट्रेंड: डीएम के बाद अब भाजपा विधायक की फर्जी आईडी बनाकर मांगे रुपये, जानें पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठगी का नया ट्रेंड: डीएम के बाद अब भाजपा विधायक की फर्जी आईडी बनाकर मांगे रुपये, जानें पूरा मामला
Thu, 01 Sep 2022 08:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 08:12 AM IST
सार
अपराधियों ने ठगी का नया करीका का निकाला है। मेरठ में डीएम और अब सहारनपुर में भाजपा विधायक की फर्जी फेसबुर आईडी बनाकर लोगों से रुपये मांगे।
विज्ञापन
फेसबुक
विस्तार
सहारनपुर में भाजपा से नगर विधायक राजीव गुंबर की साइबर अपराधियों ने फर्जी फेसबुक आईडी बना ली। इतना ही नहीं, आरोपियों ने नगर विधायक के नाम से कई लोगों से पैसे भी मांगे हैं। इसको लेकर नगर विधायक पुलिस और साइबर सेल को मामले की जानकारी देकर कार्रवाई के लिए कहा है।
विज्ञापन
नगर विधायक राजीव गुंबर ने बताया कि फेसबुक पर उनका अकाउंट हैं। शातिर साइबर अपराधियों ने उनकी फोटो लगाकर फर्जी दूसरा अकाउंट फेसबुक पर बना लिया है, जिसके जरिए आरोपी उनकी जान-पहचान के लोगों को मेसेंजर पर मेसेज भेजकर पैसे मांग रहे हैं। इसकी जानकारी जब लोगों ने उन्हें दी तो फर्जी अकाउंट बनाए जाने का पता चला है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Murder Case: आखिर खुल गया PNB बैंक के मैनेजर की गर्भवती पत्नी और बेटे की हत्या का राज, कातिलों ने उगला सच
विज्ञापन
मंगलवार की रात उनके पुत्र के दोस्तों पर सबसे पहले मेसेज भेजे गए थे। इस संबंध में कोतवाली सदर बाजार पुलिस और साइबर सेल को भी अवगत करा दिया गया है। ताकि उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बंद कराई जा सके। विधायक ने व्यक्तिगत रूप से भी लोगों को मेसेज भेजकर जानकारी दी है कि उनकी फर्जी फेसबुक आईडी बनाई गई है, जिसके जरिए शातिर पैसे मांग रहे हैं। इसलिए कोई भी उनके बताए खाता नंबरों में पैसा न डाले।
यह भी पढ़ें: मर्डर: मेरठ में किसान की पीट-पीटकर हत्या, परिवार में मचा कोहराम, जिला अस्पताल में जमकर हंगामा