फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Demand for strict action in attack on Rakesh Tikait

राकेश टिकैत पर हमले से भाकियू में रोष, कडी कार्रवाई की मांग

Tue, 31 May 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Demand for strict action in attack on Rakesh Tikait
कलक्ट्रेट परिसर में एडीएमएफ को ज्ञापन देते भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SAHARANPUR
राकेश टिकैत पर हमले में कड़ी कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

सहारनपुर। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर कर्नाटक के बंगलूरू में हुए हमले और स्याही फेंकने की घटना से आक्रोशित भाकियू कार्यकर्ताओं ने बैठक कर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इसे साजिश करार देते हुए इसमें भाजपा और सरकार पर संलिप्त होने का आरोप लगाया। उन्होंने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।
मंगलवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित बैठक के बाद भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एडीएम वित्त एवं राजस्व को सौंपा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के बंगलूरू में राकेेश टिकैत पर हमले और स्याही फेंकने की घटना से किसानों में भारी रोष व्याप्त है। यह एक सोची समझी साजिश है। कहा कि राकेश टिकैत को उच्च श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगों का संज्ञान नहीं लिया गया तो भाकियू धरना, प्रदर्शन को बाध्य होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी विनय कुमार, मुकेश तोमर, अरुण राणा, चौधरी अशोक कुमार, रघुवीर सिंह, बृजपाल सैनी, अरविंद प्रधान, ब्रह्मपाल सिंह, नदीम अंसारी, भीम सिंह, संजय आर्य, महीपाल, अनूप सिंह, विनोद खन्ना, रजनीश चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय किसान संघ ने की निंदा
सहारनपुर। भारतीय किसान संघ के प्रदेश संयोजक (गन्ना) श्यामवीर त्यागी ने राकेश टिकैत पर स्याही फेंकने की घटना की निंदा की। कहा कि दोषियों के विरुद्घ कड़ी कार्रवाई की जाए। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का पूरा अधिकार है। स्याही फेंकना, सालों तक सड़क जाम करना लोकतंत्र का हिस्सा नहीं हो सकता। यदि कोई किसान को कुछ देना चाहता है तो वह फसल का लाभकारी मूल्य देने या दिलाने में सहयोग करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed