फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Delimitation review proposal canceled in board meeting

बोर्ड की बैठक में निरस्त हुआ परिसीमन पुनर्विचार प्रस्ताव

Tue, 17 May 2022 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Delimitation review proposal canceled in board meeting
नगर पालिका की बैठक में परिसीमन पर चर्चा करते अध्यक्ष और सभासद - फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। शासनादेश के अनुपालन में नगर पालिका परिषद के परिसीमन पर पुनर्विचार को लेकर आयोजित बोर्ड बैठक में उक्त प्रस्ताव एक बार फिर बहुमत से निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन

चेयरमैन रुशदा बेगम की अध्यक्षता व ईओ कृष्ण मुरारी के संचालन में हुई बोर्ड बैठक में प्रस्तावित परिसीमन को लेकर पूर्व चेयरमैन नोमान मसूद पक्ष के सभासदों ने प्रस्ताव के विपक्ष और भाजपा सभासदों ने पक्ष में मत दिए। इससे पूर्व विधायक किरत सिंह के डीएम को लिखे पत्र को लेकर चर्चा हुई। इसके अनुसार नए परिसीमन में गंगोह खालसा में गंगोह मजहबता को मिलाने पर गांव उम्मेदगढ, गांधीनगर व रंगैल के साथ ही नया खानपुर व शाहआलम बस्ती शामिल हो सकेगी। विधायक के प्रस्ताव को राजनीति से प्रेरित बताते हुए नोमान मसूद ने बाढ़ीमाजरा, बुढनपुर, खानपुर, हमजागढ, बोडपुर व मुबारिकपुर को प्रस्तावित परिसीमन में रखने की बात कही। इस पर हुए मतविभाजन में प्रस्ताव तीन के सापेक्ष 18 मतों से निरस्त हो गया। हालांकि 30 अप्रैल की बोर्ड बैठक में उक्त प्रस्ताव 5- 20 से निरस्त हुआ था। भाजपा सभासद नीरज अग्रवाल, आशु गर्ग, उषा गर्ग, नोमान मसूद, दीपांशु गोयल, सारिक अंसारी, इमरान, जिशान, चौ. रिफाकत, भूरी, गफूरन, मंजू, अमीना बेगम, बबीता सैनी, जेई दीपिका रानी, टीआई हरपाल सिंह, किरणपाल, मो. दानिश, कासिफ कुद्दुसी, शाहनवाज, मुनीर, रजनीश रहे। बैठक में 21 नक्शे भी पारित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed