फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Deliberations on Education and Construction Works at the Executive Committee Meeting

Saharanpur News: मजलिस-ए-आमला की बैठक में शिक्षा और निर्माण कार्यों पर मंथन

Thu, 07 May 2026 01:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 07 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on Education and Construction Works at the Executive Committee Meeting
देवबंद। इस्लामी शिक्षण संस्था दारुल उलूम के अतिथिगृह में मजलिस-ए-आमला (कार्यकारिणी समिति) की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें संस्था की आंतरिक व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के साथ-साथ नए प्रवेश और निर्माण संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

मजलिस-ए-आमला के सदस्यों ने बैठक के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और तालीमी निजाम (शिक्षा प्रणाली) को और अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया। छात्रों के रहन-सहन और उनके लिए सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। नए प्रवेश और निर्माण कार्यों के साथ ही पूर्व में हुई मजलिस-ए-शूरा की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर आमला के सदस्यों ने इस पर संतोष जताया गया।
विज्ञापन

शिक्षा और निर्माण विभाग समेत अन्य विभागों के प्रभारियों ने अपनी प्रगति रिपोर्ट पेश की। इस मौके पर संस्था के मोहतमिम मौलाना मुफ्ती अबुल कासिम नोमानी, सदर मुदर्रिस मौलाना अरशद मदनी, जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना महमूद मदनी, मौलाना मुफ्ती इस्माइल मालेगांव, मौलाना रहमतुल्ला कश्मीरी, मौलाना अनवारुलहक बिजनौरी, मौलाना महमूद राजस्थानी, मौलाना मलिक मोहम्मद इब्राहीम मद्रासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed