फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Delhi travel cheaper, fare reduced by 10 to 30 percent

Saharanpur News: दिल्ली का सफर सस्ता, 10 से 30 फीसदी तक घटा किराया

Fri, 15 Nov 2024 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 15 Nov 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Delhi travel cheaper, fare reduced by 10 to 30 percent
सहारनपुर/नानौता। अब रोडवेज बसों से दिल्ली का सफर सस्ता हो गया है। दिल्ली रोड पर कांशीराम कॉलोनी के पास से संचालित होने वाली बसों का किराया परिवहन निगम ने 10 से 30 फीसदी कम कर दिया है। अब यात्रियों को नानौता का 39, शामली का 89 और दिल्ली का किराया 252 रुपये देना होगा। इससे यात्रियों को खासी राहत मिली है।
विज्ञापन

सहारनपुर परिवहन निगम परिक्षेत्र में 600 से अधिक बसों का बेड़ा है। महानगर में फिलहाल रोडवेज का स्थायी बस स्टैंड नहीं है। इसलिए दिल्ली रोड कांशीराम कॉलोनी, मानकमऊ और रेलवे रोड से बसें संचालित हो रही।
विज्ञापन

अब दिल्ली रोड पर आवास विकास परिषद की जमीन पर रोडवेज बस स्टैंड बनाने की कवायद तेज है। उम्मीद है कि अगले 10 से 15 दिन के अंदर परिवहन निगम की तरफ से आवास विकास परिषद को जमीन की धनराशि स्थानांतरित हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले ही निगम ने रोडवेज बसों का किराया कम कर दिया है। जो बसें कांशीराम कॉलोनी के पास से बनकर नानौता, शामली रूट पर जाएंगी, उनमें कम किराया लागू होगा।
चाहे वह शामली, बड़ौत, लोनी, डिपो की बस है या फिर हरियाणा की। सहारनपुर परिवहन निगम ने सभी डिपो अधिकारियों को पत्र भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed