फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Delhi passenger again starts running from Saharanpur

दिल्ली पैसेंजर फिर से सहारनपुर से चलनी शुरु

Mon, 16 May 2022 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi passenger again starts running from Saharanpur
दिल्ली पैसेंजर फिर से सहारनपुर से चलनी शुरू
विज्ञापन

सहारनपुर। दिल्ली-सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन का संचालन सोमवार से फिर से सहारनपुर से शुरू हो गया। इस ट्रेन के चलने से यात्रियों को राहत मिली है। तीन दिनों तक यह ट्रेन अप और डाउन में शामली तक ही चल रही थी। सहारनपुर तक ट्रेन नहीं चलने से सहारनपुर- शामली मार्ग के यात्री परेशान थे।

दिल्ली- सहारनपुर पैसेंजर ट्रेन रोजाना सुबह 7.45 बजे पुरानी दिल्ली से चलकर वाया शामली होकर सहारनपुर दोपहर एक बजे पहुंचती है। सहारनपुर स्टेशन से यह ट्रेन सहारनपुर- दिल्ली पैसेंजर बन कर वापस यहां से 1.15 बजे चल कर शाम को 6.30 बजे पुरानी दिल्ली पहुंचती है। दोपहर के समय सहारनपुर- शामली- दिल्ली मार्ग पर यह एक मात्र पैसेंजर ट्रेन है। मनानी रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का कार्य होने के कारण बीते तीन दिनों तक अप और डाउन में इस ट्रेन का संचालन दिल्ली से शामली तक कर दिया गया था। अब ऐसे में यह ट्रेन तीन दिनों तक सहारनपुर नहीं आ सकी। जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। टपरी रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जेएस कालरा ने बताया कि मनानी स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का कार्य पूरा हो गया है। सोमवार से सहारनपुर- दिल्ली पैसेंजर ट्रेन का संचालन फिर से सहारनपुर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed