{"_id":"6984e1706075b296180cf309","slug":"delhi-highway-jammed-for-three-hours-due-to-wedding-season-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-168745-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: शादी के सीजन के चलते दिल्ली हाईवे पर तीन घंटे लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: शादी के सीजन के चलते दिल्ली हाईवे पर तीन घंटे लगा जाम
विज्ञापन
रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाईवे पर जाम में फंसे वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर मनिहारान। शादियों के सीजन के चलते बृहस्पतिवार को दिल्ली हाईवे पर तीन घंटे जाम लगा रहा। जाम में लोगों को घंटों परेशानी से जूझना पड़ा। बसों के भी जाम में फंसे होने के कारण अनेक यात्रियों को बस से उतरकर आधा किलोमीटर से अधिक का सफर पैदल ही पूरा करना पड़ा।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र में शादियां थी। दिल्ली हाइवे पर कई बैंक्वेट हॉल होने की वजह से बरातियों की गाड़ियां और बराती सड़कों पर रहे। घुड़चड़ी की वजह से हाईवे पर जाम लग गया। इसकी वजह से वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। करीब तीन घंटे तक वाहन जाम में फंसे रहे। दिल्ली हाईवे पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास सर्विस रोड व रेलवे पुल पर करीब 11 बजे से लोग जाम में फंसना शुरू हो गए थे। इससे लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने हाईवे के बस स्टैंड चौराहे पर पहुंच कर वाहनों को निकलवाया। वाहनों में सवार लोगों का कहना था कि जाम के कारण उन्हें शादियों में जाने में देरी हुई। जाम के कारण स्थानीय लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी।
-- कई स्कूल वाहन भी फंसे
क्षेत्र के ज्यादातर स्कूल दिल्ली हाइवे पर ही हैं। जाम के कारण कई स्कूल वैन और बसें भी जाम में फंसी नजर आई। छात्र-छात्राएं, जिनमें अनेक मासूम भी थे। जाम में फंसे होने के दौरान खिड़कियों से बाहर झांकते नजर आए।